जेटली ने किया श्री राधा कृष्ण मंदिर निर्माण कार्य का निरीक्षण

Edited By Punjab Kesari,Updated: 22 Feb, 2018 10:30 PM

jaitley did inspect the work of shri radha krishna temple

केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने आज श्री राधा कृष्ण मंदिर का दौरा किया। एक नवंबर 2016 को उन्होंने इस मंदिर का शिलान्यास किया था। पंजाब के पूर्व निकाय मंत्री अनिल जोशी ने आज बताया कि दशहरा कमेटी अमृतसर नॉर्थ द्वारा रंजीत एवेन्यू में श्री राधा...

अमृतसर: केन्द्रीय वित्त मंत्री अरूण जेटली ने आज श्री राधा कृष्ण मंदिर का दौरा किया। एक नवंबर 2016 को उन्होंने इस मंदिर का शिलान्यास किया था। पंजाब के पूर्व निकाय मंत्री अनिल जोशी ने आज बताया कि दशहरा कमेटी अमृतसर नॉर्थ द्वारा रंजीत एवेन्यू में श्री राधा कृष्ण मंदिर का निर्माण करवाया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि  जेटली ने मुख्य मंदिर के प्रांगण में तैयार हो रहे श्री राधा कृष्ण दरबार, श्री राम दरबार, श्री शिव परिवार, श्री दुर्गा माता मंदिर, श्री हनुमान मंदिर आदि के निर्माण कार्यों का भी निरीक्षण किया। अरुण जेटली ने कहा कि यह समाज के लिए एक महत्वपूर्ण स्थान तैयार हो रहा है। उन्होंने कहा अनिल जोशी द्वारा निरंतर समाज सेवा के कार्य जारी रखने के लिए और इस महत्वपूर्ण परियोजना के लिए उनकी पीठ थपथपाई और उन्हें आशीर्वाद प्रदान किया।

जोशी ने बताया कि लगभग 12 करोड़ रुपए की लागत से तैयार हो रहे भव्य मंदिर के प्रांगण में जहां यह सभी दरबारों के साथ-साथ इसमें वातानुकूलित हाल भी तैयार हो रहा है जिसमें लगभग एक हजार लोगों के बैठने की व्यवस्था होगी। इसके साथ ही मंदिर के साथ में चैरिटेबल क्लिनिक, फिजियोथेरेपी सेंटर, भोग भंडार एवं धर्मशाला का निर्माण किया जाएगा। उल्लेखनीय है कि वित्त मंत्री निजी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए अमृतसर आए हुए हैं।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!