आयकर विभाग ने ट्राइडेंट ग्रुप के मानद चेयरमैन पद्मश्री राजिंदर गुप्ता को किया सम्मानित

Edited By Sunita sarangal,Updated: 17 Nov, 2022 01:01 PM

it department honored chairman of trident group rajinder gupta

राजिंदर गुप्ता वर्तमान में इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), चंडीगढ़ के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के नामित चेयरमैन हैं।

चंडीगढ़: ट्राइडेंट ग्रुप के मानद चेयरमैन पद्मश्री राजिंदर गुप्ता को आयकर विभाग द्वारा निर्धारण वर्ष 2022-23 के लिए उत्तर पश्चिम क्षेत्र के उच्चतम करदाता होने (कपड़ा क्षेत्र) और राष्ट्र निर्माण में उनके द्वारा दिए गए योगदान के लिए विशेष रूप से सम्मानित किया गया। आयकर विभाग ने गुप्ता को एक करदाता सम्मान प्रमाण पत्र भी भेंट किया। यह अवार्ड चंडीगढ़ में आयोजित एक विशेष सम्मान समारोह में राजिंदर गुप्ता को आयकर विभाग के प्रिंसिपल चीफ कमिश्नर परनीत सिंह सचदेव (आई.आर.एस.) द्वारा दिया गया।

राजिंदर गुप्ता वर्तमान में इंजीनियरिंग कॉलेज (डीम्ड टू बी यूनिवर्सिटी), चंडीगढ़ के बोर्ड ऑफ गवर्नर्स के नामित चेयरमैन हैं। गुप्ता फैडरेशन ऑफ इंडियन चैंबर्स ऑफ कॉमर्स उद्योग (फिक्की) की पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ व हिमाचल प्रदेश की सलाहकार परिषद के लिए एडवाइजरी काउंसिल के चेयरमैन हैं। कैबिनेट मिनिस्टर की रैंक में गुप्ता पंजाब स्टेट इकोनॉमिक पॉलिसी एंड प्लानिंग बोर्ड के वाइस चेयरमैन भी हैं। इसके साथ ही वह क्लीवलैंड क्लीनिक इंटरनैशनल लीडरशिप बोर्ड में भी सेवा कर रहे हैं।

ट्राइडेंट लिमिटेड, ट्राइडेंट ग्रुप की फ्लैगशिप कंपनी है जो 3 बिलियन अमरीकी डॉलर का भारतीय व्यापार समूह व एक ग्लोबल प्लेयर है, जिसका मुख्यालय लुधियाना (पंजाब) में हैं। ट्राइडेंट लिमिटेड वर्टिकली इंटीग्रेटेड टैक्सटाइल (यार्न, बाथ लिलेन) व पेपर (वीटस्ट्रा आधारित) मैन्यूफैक्चरर्स है। ट्राइडेंट के टावल्स यान, बैड शीट्स व पेपर बिजनेस ने वैश्विक पहचान हासिल की है। पूरे विश्व व भारत में लाखों ग्राहकों को अपनी सेवाओं से संतुष्ट किया हैं। ट्राइडेंट भारत में होम टैक्सटाइल के बड़े खिलाड़ियों में से एक है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

IPL
Lucknow Super Giants

Gujarat Titans

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!