पंजाब की हाई सिक्योरिटी जेल में हमला! हवालातियों ने सुपरिटेंडेंट की टीम पर किया अटैक

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 15 May, 2026 09:34 PM

inmates at bathinda jail attack superintendent s team

बठिंडा की हाई सिक्योरिटी केंद्रीय जेल में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब निरीक्षण के दौरान तीन हवालातियों ने जेल प्रशासन की टीम पर अचानक हमला कर दिया। घटना में जेल सुपरिटेंडेंट बाल-बाल बच गए, जबकि उन्हें बचाने के लिए आगे आए गनमैन पर नुकीले...

बठिंडा (विजय वर्मा) : बठिंडा की हाई सिक्योरिटी केंद्रीय जेल में शुक्रवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब निरीक्षण के दौरान तीन हवालातियों ने जेल प्रशासन की टीम पर अचानक हमला कर दिया। घटना में जेल सुपरिटेंडेंट बाल-बाल बच गए, जबकि उन्हें बचाने के लिए आगे आए गनमैन पर नुकीले हथियारों से हमला कर दिया गया। हमले में एक कांस्टेबल घायल हो गया, जिसे तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। घटना के बाद जेल प्रशासन और पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया।

जानकारी के अनुसार जेल सुपरिटेंडेंट हेमंत शर्मा रोजाना की तरह जेल परिसर का निरीक्षण कर रहे थे। इसी दौरान जब वह एक बैरक की जांच करने पहुंचे तो वहां बंद तीन हवालातियों ने अचानक हमला बोल दिया। आरोपितों के पास पहले से तैयार नुकीली वस्तुएं थीं, जिनसे उन्होंने ताबड़तोड़ वार किए। अचानक हुए हमले से कुछ देर के लिए जेल स्टाफ भी घबरा गया और बैरक के आसपास अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

सुपरिटेंडेंट की सुरक्षा में तैनात गनमैन और अन्य कर्मियों ने तुरंत मोर्चा संभाला। इस दौरान हमलावरों ने सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाया, जिसमें एक कांस्टेबल घायल हो गया। बाद में जेल कर्मचारियों ने संयुक्त कार्रवाई करते हुए तीनों आरोपितों को काबू कर लिया। घायल कांस्टेबल को तुरंत अस्पताल ले जाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

घटना की सूचना मिलते ही थाना कैंट पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने जेल प्रशासन की शिकायत पर तीनों हवालातियों के खिलाफ हत्या के प्रयास, सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने और अन्य गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया। आरोपितों को अदालत में पेश किया गया, जहां से उन्हें पांच दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है।

इस मामले में जेल सुपरिटेंडेंट हेमंत शर्मा ने स्पष्ट किया कि हमला सीधे उन पर नहीं हुआ, लेकिन घटना के समय वह मौके पर मौजूद थे और उनके साथ चल रहे सुरक्षा कर्मियों को निशाना बनाया गया। झड़प के दौरान पुलिस कर्मी की वर्दी फाड़ दी गई थी। उन्होंने बताया कि हमला थाना सदर क्षेत्र के गांव निवासी गुरमीत सिंह और उसके साथियों ने किया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार मुख्य आरोपित मानसिक रूप से अस्वस्थ बताया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरे मामले की जांच पुलिस को सौंप दी गई है और यदि जांच में किसी अन्य व्यक्ति की भूमिका सामने आती है तो उसे भी बख्शा नहीं जाएगा।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!