बच्चों को टेंशन फ्री शिक्षा देने के लिए पहलकदमी, स्कूलों में उठाया जा रहा ये कदम

Edited By Urmila,Updated: 15 Jul, 2024 09:55 AM

initiative to provide tension free education to children

पंजाब के फाजिल्का जिला प्रशासन ने छात्रों की रचनात्मकता को बढ़ावा देने और तनाव मुक्त सीखने का अनुभव प्रदान करने के लिए सरकारी प्राथमिक स्कूलों में 'बैग-फ्री डे' शुरू किया है।

चंडीगढ़ : पंजाब के फाजिल्का जिला प्रशासन ने छात्रों की रचनात्मकता को बढ़ावा देने और तनाव मुक्त सीखने का अनुभव प्रदान करने के लिए सरकारी प्राथमिक स्कूलों में 'बैग-फ्री डे' शुरू किया है। अधिकारियों ने रविवार को यह जानकारी दी।

उन्होंने कहा कि इस पहल के तहत छात्रों को हर महीने के आखिरी शनिवार को स्कूल बैग लाने की जरूरत नहीं है। फाजिल्का के जिला शिक्षा अधिकारी शिव पाल ने कहा कि 'बैग फ्री' दिवस पर कोई नियमित कक्षाएं नहीं होंगी और पारंपरिक कक्षाओं के बजाय राफ्टिंग, कहानी सुनाने, कक्षा चर्चा और योग जैसी गतिविधियां आयोजित की जाएंगी।

उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य तनाव मुक्त शिक्षण अनुभव प्रदान करना, रचनात्मकता और कौशल को बढ़ाना और बच्चों का समग्र विकास करना है। फाजिल्का के डिप्टी कमिश्नर सेनु दुग्गल ने कहा, ''बैग फ्री डे पर छात्र स्कूल में बैग नहीं लाएंगे। उस दिन मनोरंजक गतिविधियां होंगी।

इसके अलावा वे शिष्टाचार, टीम वर्क, संचार कौशल, अच्छे व्यवहार और बुरे व्यवहार सीखेंगे। अधिकारियों ने कहा कि यह पहल कुछ दिन पहले सरकारी प्राइमरी स्कूल एकता कॉलोनी, अबोहर में शुरू की गई थी। पॉल ने कहा कि फाजिल्का में 468 प्राइमरी स्कूल हैं, जिनमें करीब 72 हजार विद्यार्थी हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!