मीठे चावल बनाकर बेटे की खुशी मनाने गया पिता, माथा टेकने ही वाला था कि..

Edited By Kalash,Updated: 13 Sep, 2023 02:30 PM

incident with father went to celebrate birth son birth

नवजात शिशु के जन्म पर 13वें दिन घर में कार्यक्रम आयोजित किया गया

जगराओं : बेटा पैदा होने की खुशी में मन्नत पूरी होने पर अखाड़ा नहर प्रसाद चढ़ाने गए व्यक्ति के लापता होने के मामले को लेकर खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसर व्यक्ति का शव 36 घंटे बाद नहर से बरामद हुआ है। खबर सामने आई है कि मनजीत सिंह उर्फ ​​मनी निवासी फिली गेट के घर बेटे ने जन्म लिया था। इसके बाद नवजात शिशु के जन्म पर 13वें दिन घर में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मीठे चावल बनाकर इसका प्रसाद नहर किनारे चढ़ाकर माथा टेका जाना था।   

मनजीत सिंह प्रसाद चढ़ाने मोटरसाइकिल पर अखाड़ा नहर गया और काफी समय बीत जाने के बाद भी घर वापिस न आया। परिवार द्वारा उसकी तलाश शुरु की गई। इस दौरान परिवार को उसका मोटरसाइकिल, चप्पल व प्रसाद नहर के किनारे मिला। परिवार द्वारा इस संबंध में पुलिस को सूचना दी गई। संदेह लगाया जा रहा था कि पैर फिसलने के कारण वह नहर में गिर गया होगा। इसके बाद गोताखोरों को बुलाया गया और नवजात के पिता मनजीत का शव 36 घंटे बाद नहर से बरामद हुआ। यह खबर मिलते ही परिवार की खुशियां गम में बदल गई और मातम का माहौल छा गया।   

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!