Ludhiana : तेज रफ्तार कार ने बरपाया कहर, एक्टिवा सवार 2 युवकों को कुचला

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 20 Nov, 2024 10:59 PM

in ludhiana a car crushed the youth riding an activa

पंजाब के लुधियाना में आज देर रात जस्सियां रोड़ मेन हाइवे पर एक वरना कार ने एक्टिवा सवार दो युवकों को टक्कर मारी। दोनों एक्टिवा सवार युवक सड़क पर खड़े ट्राले के नीचे घुस गए।

लुधियाना : पंजाब के लुधियाना में आज देर रात जस्सियां रोड़ मेन हाइवे पर एक वरना कार ने एक्टिवा सवार दो युवकों को टक्कर मारी। दोनों एक्टिवा सवार युवक सड़क पर खड़े ट्राले के नीचे घुस गए। दोनों घायलों के बुरी तरह चोट लगी है। घायलों की हालत गंभीर देख उन्हें तुरंत पीजीआई रैफर किया गया है, लेकिन हालत बिगड़ती देख पारिवारिक सदस्य उन्हें डीएमसी अस्पताल ले गए। घायलों की पहचान भारसिंह पुर फिल्लौर निवासी 45 वर्षीय राज कुमार और गांव सुलतानपुर फिल्लौर निवासी 35 वर्षीय कार्तिक के रूप में हुई है।

जानकारी मुताबिक राज कुमार कार रिपेयर इलेक्ट्रिशियन का काम करता है और कार्तिक उसके पास काम सीख रहा है। बुधवार को वह सामान लेने लुधियाना आए हुए थे और देर शाम सामान लेकर एक्टिवा से वापस लौट रहे थे। जांच अधिकारी SI कश्मीर सिंह ने बताया कि जब वह जस्सियां रोड मेन हाइवे पर पहुंचे तो आगे सड़क के किनारे एक ट्राला खड़ा था। राज कुमार एक्टिवा साइड से निकालने लगा तो पीछे से आ रही एक कार ने उनकी एक्टिवा को टक्कर मार दी। एक्टिवा ट्राले के नीचे घुसने के कारण बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों के सिर पर चोट अधिक लगी है। लोगों ने एम्बुलेंस की मदद घायलों को सिविल अस्पताल पहुंचाया लेकिन हालात बिगड़ती देख दोनों के परिजनों उन्हें DMC अस्पताल ले गए।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!