अहम खबरः विजिलेंस ने पुडा के SHO को रंगे हाथो किया काबू

Edited By Urmila,Updated: 13 Apr, 2022 10:03 AM

important news vigilance puda s sho caught red handed

पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मंगलवार को पंजाब शहरी विकास प्राधिकरण (पुडा) एस.ए.एस. नगर के अनुभाग अधिकारी दविंद्र कुमार को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया...

चंडीगढ़ (रमनजीत): पंजाब विजिलेंस ब्यूरो ने मंगलवार को पंजाब शहरी विकास प्राधिकरण (पुडा) एस.ए.एस. नगर के अनुभाग अधिकारी दविंद्र कुमार को 1 लाख रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों काबू किया है। विजिलेंस के प्रवक्ता के मुताबिक अनुभाग अधिकारी (एस.ओ.) दविंद्र कुमार को एस.एस.एस. नगर के फेज-11 निवासी निर्मल सिंह की शिकायत पर गिरफ्तार किया गया है।

यह भी पढ़ेंः जलियांवाला बाग नरसंहार को लेकर CM भगवंत मान का Tweet

शिकायतकर्ता ने विजिलेंस से संपर्क कर आरोप लगाया था कि उपरोक्त एस.ओ. उसे फेज-11 में अलॉट किया हुआ बूथ रद्द न करने के लिए 1 लाख रुपए की मांग कर रहा था। शिकायतकर्ता ने कहा कि वह पहले भी उक्त आरोपी को रिश्वत के तौर पर 50 हजार रुपए दे चुका है, परंतु वह उसे डरा-धमकाकर एक लाख रुपए की और रिश्वत की मांग कर रहा है। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!