Edited By Kalash,Updated: 02 Dec, 2021 03:07 PM

कोविड के बढ़ते मामलों के कारण पी.जी.आई. की ओ.पी.डी. में आने वाले मरीजों को अब कोविड टैस्ट करवाना होगा। आपको बता दें कि सिर्फ 2 विभाग ई.एन.टी. और पल्मोनोलॉजी विभाग के मरीजों का ही कोविड टैस्ट होगा।
चंडीगढ़ (पाल): कोविड के बढ़ते मामलों के कारण पी.जी.आई. की ओ.पी.डी. में आने वाले मरीजों को अब कोविड टैस्ट करवाना होगा। आपको बता दें कि सिर्फ 2 विभाग ई.एन.टी. और पल्मोनोलॉजी विभाग के मरीजों का ही कोविड टैस्ट होगा। इसके बाद वह डाक्टरों से चैकअप करवा सकेंगे। पी.जी.आई. के ओ.पी.डी. इंचार्ज ने बताया कि पी.जी.आई. की ओ.पी.डी. में आने वाले मरीजों की संख्या काफी अधिक है। ऐसे में सभी मरीजों का टैस्ट करने के बाद ही उन्हें डाक्टरों के पास भेजाना बहुत मुश्किल है। ऐसे में इन दो विभागों को चुना गया है। इन दोनों विभागों में मरीजों व डाक्टरों के बहुत नजदीक रहता है। ऐसे में टैस्ट जरूरी हो जाता है।
यह भी पढ़ें: कांग्रेसी विधायक पर भड़के जत्थेदार, पढ़ें क्यों
कोविड प्रोटोकॉल को अनदेखा करना बन सकती है बड़ी लापरवाही
डाक्टरों की मानें तो नए वेरिएंट के बारे में अभी बहुत कम जानकारी है। इस पर वैक्सीन बे असर है या नहीं, यह रिर्सच का विषय है। नए वेरिएंट ने कमजोर इम्युनिटी वाले व्यक्ति को शिकार बनाया है इसलिए उन्हें ज्यादा सचेत रहना चाहिए।
यह भी पढ़ें: मनी लॉन्ड्रिंग मामले में गिरफ्तार सुखपाल खैहरा आज कोर्ट में होंगे पेश
ऐसे में लगातार कहा जा रहा है कि जिन लोगों ने वैक्सीन नहीं लगवाई है। उन्हें तुरंत दोनों डोज लेनी चाहीए हैं। पी.जी.आई. कम्युनिटी मेडिसिन विभाग की प्रो. पी.वी.एस. लक्ष्मी की मानें तो कोविड प्रोटोकॉल को अनदेखा करना बड़ी लापरवाही बन सकती है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here