जालंधर में मैंने अपना सारा बचपन व्यतीत कियाः अनुराग ठाकुर

Edited By Mohit,Updated: 12 Nov, 2019 10:14 PM

i spent my whole childhood in jalandhar anurag thakur

आज भाजपा इंडस्ट्री सेल पंजाब की तरफ से उद्योगपति मिलन समारोह बीएसएफ चौक के नजदीक होटल कंट्री इन में रखा गया।

जालंधर (कमलेश): आज भाजपा इंडस्ट्री सेल पंजाब की तरफ से उद्योगपति मिलन समारोह बीएसएफ चौक के नजदीक होटल कंट्री इन में रखा गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप से उपस्थित केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग सिंह ठाकुर उपस्थित हुए। इस प्रोग्राम में मुख्य रूप से उपस्थित भाजपा प्रदेश महामंत्री राकेश राठौर, भाजपा जिला अध्यक्ष  रमन पब्बी, प्रदेश उपाध्यक्ष महेंद्र भगत, पूर्व विधायक मनोरंजन कालिया, कृष्णदेव भंडारी, उद्योगपति शरद अग्रवाल, लघु उद्योग भारती पंजाब के अध्यक्ष अरविंद धूमल, इंडस्ट्री सेल पंजाब के महामंत्री आशुतोष वधवा, प्रदेश अध्यक्ष भारतीय जनता युवा मोर्चा सनी शर्मा, प्रदेश अध्यक्ष भाजपा स्पोर्ट्स सेल मनीष विज उपस्थित हुए।

PunjabKesari

इस कार्यक्रम में लगभग 35 औद्योगिक एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में अनुराग सिंह ठाकुर ने आए हुए सभी उद्योगपतियों को संबोधित करते हुए बताया कि उनको इस जालंधर शहर ने बहुत कुछ दिया है, उन्होंने अपना सारा बचपन इस शहर में व्यतीत किया है, अपना क्रिकेट के खेल की शुरुआत इस शहर से की, अपनी शिक्षा इस शहर में पूरी की। उन्होंने बताया कि उनके दादा और परदादा फौजी थे और वह भी फौजी बनना चाहते थे। मेरा वह सपना अधूरा रहा और मैंने आज अपना सपना टेरिटोरियल आर्मी में कमीशंड ऑफिसर बनकर पूरा किया और देश के सभी सांसदों में मैं एकलौता सांसद हूं जो सांसद रहते हुए फौज में शामिल हुआ।

PunjabKesari

उन्होंने बताया कि 25 साल की उम्र में मैं हिमाचल प्रदेश क्रिकेट एसोसिएशन का अध्यक्ष बना और 27 साल की उम्र में 350 फुट के पहाड़ की खुदाई कर वहां पर स्टेडियम निर्माण के कार्य की शुरुआत करवाई और 5 साल तक उस स्टेडियम को पूरा करवा कर वहां पर इंटरनेशनल मैच करवा कर हिमाचल प्रदेश में क्रिकेट के खेल को एक नए मुकाम पर पहुंचा दिया। अनुराग सिंह ठाकुर ने सभी को संबोधित करते हुए बताया कि आज जमाना नए-नए आविष्कार कर रहा है और लोग नई-नई चीजों की डिमांड कर रहे हैं।

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!