Edited By Kamini,Updated: 13 Jun, 2022 09:22 PM

मोहाली जिले के जीरकपुर में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। पति पत्नी ने आपसी झगड़े में एक 6 महीने के...........
चंडीगढ़: मोहाली जिले के जीरकपुर में एक खौफनाक वारदात सामने आई है। पति पत्नी ने आपसी झगड़े में एक 6 महीने के मासूम की मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी पिता के खिलाफ मामला दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस में दर्ज शिकायत में मृतक बच्चे की मां नीतिका (26) निवासी पेंटा होम सोसाइटी वी.आई.पी. रोड ने कहा कि उसकी शादी नवंबर 2020 में उत्तराखंड के देहरादून निवासी अभिषेक शर्मा से हुई थी। जनवरी 2022 में उनके घर में एक पुत्र का जन्म हुआ, जिसके नाम को अर्थपूर्ण रखा गया। शिकायतकर्ता ने बताया कि उसका अक्सर पति से झगड़ा होता रहता था। 11 जून को वह पति के साथ अपने ससुराल घर गई थी। एक समारोह के दौरान उसका ससुराल वालों से झगड़ा हो गया, जिसके चलते वह रात 2 बजे ही वहां से वापस लौट आए और सुबह 6 बजे वी.आई.पी. रोड स्थित पेंटा होम पहुंच गए।
घर पहुंचे तो फिर से उन दोनों में झगड़ा शुरू हो गया। इस दौरान महिला के पति ने उसे घर से निकाल दिया और दरवाजा अंदर बंद कर दिया। पति ने बच्चे को अपने पास रखा। जब उसने दरवाजा नहीं खोला तो पत्नी अपनी बहन के घर चली गई। शाम को जब वह घर लौटी तो घर में ताला लगा था। इसके बाद वह अगले दिन जब लौटी तो उसने देखा कि दरवाजा खुला है और उसका पति वहीं बैठा है। बिस्तर पर पड़े बच्चे को मां ने उठाया तो उसकी सांस नहीं चल रही थी। इस बीच पति ने कहा कि उसने बच्चे का मुंह दबा कर हत्या की है, जिसके बाद मृतक बच्चे की मां नितिका ने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने पति को हिरासत में लेकर बच्चे के शव को सिविल अस्पताल डेरा बस्सी की मोर्चरी में रखवा दिया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here