Instagram पर हुआ प्यार युवक को पड़ा भारी, मामला कर देगा हैरान

Edited By Kalash,Updated: 23 Jul, 2026 10:54 AM

love affair on instagram

जिला तरनतारन के भग्गूपुर इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है।

पट्टी (सौरभ): जिला तरनतारन के भग्गूपुर इलाके से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। गांव आसल निवासी युवक बोहड़ सिंह ने पत्रकारों से बातचीत करते हुए दावा किया कि लंबे समय से इंस्टाग्राम के जरिए उसकी फिरोजपुर निवासी एक युवती से बातचीत होती थी। युवक के मुताबिक युवती ने उसे शादी का भरोसा देकर कथित तौर पर उससे हजारों रुपए लिए।

युवक का कहना है कि जब वह युवती से शादी करने के लिए उसके घर पहुंचा तो युवती ने शादी करने से साफ इनकार कर दिया। इस दौरान युवती के पारिवारिक सदस्यों पर भी युवक से कोई बातचीत न करने और शादी से इनकार कर उसे वापस भेजने के आरोप लगाए गए हैं।

युवक का आरोप है कि शादी का भरोसा देकर उससे पैसे लिए गए लेकिन अब शादी से इनकार कर दिया गया है। मामले को लेकर युवक ने इंसाफ की मांग की है। हालांकि, इस मामले में दूसरी पक्ष की ओर से अभी तक कोई बयान सामने नहीं आया है। पुलिस जांच के बाद ही मामले की असल सच्चाई सामने आ सकेगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here


 

Related Story

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!