प्यार में अंधे हुए नौजवान ने उठाया खौफनाक कदम, फेसबुक पर किया खुलासा

Edited By Mohit,Updated: 23 Jul, 2019 07:04 PM

गांव नसराला में एक नौजवान ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने से पहले नौजवान ने एक पोस्ट फेसबुक पर शेयर की है, जिसमें उसने अपनी मौत का खुलासा किया।

होशियारपुर (अमरीक): गांव नसराला में एक नौजवान ने फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। खुदकुशी करने से पहले नौजवान ने एक पोस्ट फेसबुक पर शेयर की है, जिसमें उसने अपनी मौत का खुलासा किया। मृतक की पहचान मनदीप कुमार निवासी पियला के रूप में हुई है। मिली जानकारी अनुसार मनदीप एक लड़की के साथ प्यार करता था। डेढ़ साल पहले उसकी लड़की के साथ दोस्ती हुई थी।

दोनों की दोस्ती धीरे-धीरे प्यार में बदल गई। आज किसी कारण दोनों में झगड़ा हो गया और यह झगड़ा इतना बढ़ गया कि गुस्से में आकर नौजवान ने खुदकुशी जैसा खौफनाक कदम उठा लिया। फेसबुक पर शेयर की पोस्ट में मौत का खुलासा करते हुए उसने लिखा, ''इस लड़की ने मेरी जिंदगी बर्बाद कर दी। मैं आज इस लड़की के कारण ही मरने लगा हूं।''

PunjabKesari

मनदीप के भाई ने बताया कि परिवार को करीब 4 महीने पहले ही उसके अफेयर का पता लगा था। मनदीप हेयर कटिंग का काम करता था। फिलहाल संबंधित थाना पुलिस द्वारा मौके पर पहुंचकर लाश को कब्जे में लेकर अगली कार्रवाई शुरु कर दी है।


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!