फैन ने  'हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम' में लगवाया सिद्धू मूसेवाला का नाम, तस्वीरें वायरल

Edited By Vatika,Updated: 22 Jun, 2022 12:38 PM

hollywood walk of fame

सोशल मीडिया पर  कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं,

चंडीगढ़: सोशल मीडिया पर  कुछ तस्वीरें वायरल हो रही हैं, जिसमें सिद्धू मूसेवाला का नाम 'हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम' में नजर आ रहा है। बता दें कि यह आधिकारिक तौर पर "हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम" टीम की तरफ से नहीं लगाया गया है, बल्कि सिद्धू के एक प्रशंसक द्वारा पैसे देकर अस्थाई तौर पर लगवाया है।

PunjabKesari

तस्वीरों में जो शख्स नजर आ रहा है, उसका नाम मनी सिद्धू है, जो सिद्धू मूसेवाला का फैन है। मनी ने ही पैसे देकर अस्थाई तौर पर सिद्धू मूसे वाला का नाम "हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम" में लगवाया है। इस संबंध में एक पोस्ट भी सामने आई है।

PunjabKesari

पोस्ट में लिखा है, "कुछ लोग इस बात को लेकर चिंतित हैं कि "हॉलीवुड वॉक ऑफ फेम" में सिद्धू मूसेवाला का नाम असली है या फोटोशॉप्ड।" यह सच है लेकिन यहां आधिकारिक तौर पर सिद्धू मूसेवाला के नाम का जिक्र नहीं किया गया है। भगवान की कृपा से यह जल्द ही पता चल जाएगा।" पोस्ट में आगे लिखा है, 'मनी सिद्धू नाम के शख्स ने अस्थायी तौर पर इसे पैसे देकर लगवाया है। उन्हें श्रद्धांजलि और सम्मान देने के लिए उन्होंने सिद्धू का नाम लिया है।"


 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!