Edited By Kamini,Updated: 08 Dec, 2022 02:39 PM

हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के चुनावों की मतगणना जारी है जिसका नतीजा जल्द ही सामने आ जाएगा।
पंजाब डेस्क : हिमाचल प्रदेश में विधानसभा के चुनावों की मतगणना जारी है जिसका नतीजा आज शाम तक आ जाएगा। सुबह से वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है। बताया जा रहा है कि हिमाचल प्रदेश के शुरूआती रुझानों में भाजपा और कांग्रेस के बीच कांटे की टक्कर चल रही थी। अब कांग्रेस जीत की तरफ है और सरकार बनाने की तैयारी में है।
हिमाचल प्रदेश में इस बार रिवाज नहीं राज ही बदला है। हिमाचल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का मैजिक नहीं चला तो वहीं कांग्रेस ने बढ़त बना ली है। हिमाचल चुनाव की जो सबसे बड़ी बात है वो यह कि आम आदमी पार्टी अपना खाता भी नहीं खोल पाई। हिमाचल की 68 सदस्यीय विधानसभा के लिए 12 नवंबर को हुए चुनावों की मतगणना गुरुवार सुबह 8 बजे से जारी है।
रुझानों में भाजपा को 25 और कांग्रेस को 39 सीटें मिल रही हैं। अन्य को 2 सीट मिल सकती हैं। वहीं, सीएम जयराम ने जीत दर्ज कर ली है। मंडी के सरकाघाट से भाजपा के दलीप जीत गए हैं। नगरोटा बगवां से जीएस बाली के बेटे आरएस बाली और पालमपुर से आशीष बुटेल, धर्मशाला से सुधीर शर्मा जीत के करीब हैं। कांगड़ा में भाजपा 4 सीटों पर आगे हैं जबकि कांग्रेस ने 10 सीटों पर बढ़त बनाई है जो जीत की तरफ जा रही है। एक सीट पर आजाद प्रत्याशी जीत रहा है। वहीं, कांगड़ा से मंत्री राकेश पठानिया और सरवीन चौधरी भी हार रही हैं।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here