Highway पर दर्दनाक हादसा, Truck के बीच में ही फंस गई Driver की लाश

Edited By Vatika,Updated: 27 Jul, 2024 11:10 AM

highway accident

उस वक्त सड़क पूरी तरह से खाली थी, नहीं तो कोई भी वाहन इसकी चपेट में आ जाता

हाजीपुर: होशियारपुर के दसूहा हाजीपुर मुख्य मार्ग पर बडला मोड़ नजदीक बजरी से भरा टिप्पर सफेदे के पेड़ से टकरा गया, जिससे चालक की मौके पर ही मौत हो गई। चालक का शव टिप्पर के बीच में फंस गया था।

इस संबंध में जानकारी देते हुए स्थानीय लोगों ने बताया कि यह टिप्पर देर शाम हाजीपुर से दसूहा जा रहा था। जब वह बढाला मोड़ के पास पहुंचे तो बेकाबू होकर सड़क के किनारे एक पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि ट्रक के परखच्चे उड़ गए और ड्राइवर बीच में फंस गया। लोगों का कहना है कि गनीमत रही कि उस वक्त सड़क पूरी तरह से खाली थी, नहीं तो कोई भी वाहन इसकी चपेट में आ जाता और बड़ा हादसा हो सकता था। लोगों ने इस हादसे की सूचना दसूहा पुलिस को दी, लेकिन काफी समय बीत जाने के बावजूद पुलिस मौके पर नहीं पहुंची। अभी तक ड्राइवर की पहचान नहीं हो पाई है।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!