पंजाब सरकार को हाईकोर्ट का बड़ा झटका, शराब के ठेकों की अलॉटमेंट पर लगाई रोक

Edited By Vatika,Updated: 28 Jun, 2022 12:37 PM

high court s big blow to punjab government

पंजाब सरकार को हाईकोर्ट का बड़ा झटका

चंडीगढ़ : पंजाब में नई एक्साइज पॉलिसी को लेकर पंजाब एवं हरियाणा हाईकोर्ट ने राज्य सरकार को बड़ा झटका दिया है। हाईकोर्ट ने पंजाब सरकार की एक्साइज पॉलिसी के खिलाफ दायर याचिकाओं पर  आज सुनवाई की।

कोर्ट ने सुनवाई के बाद शराब के ठेकों के अलाटमैंट पर रोक लगा दी है। इसके साथ ही कोर्ट ने पंजाब सरकार को भी नोटिस जारी करते हुए मामले पर 5 जुलाई तक रोक लगा दी है।पंजाब सरकार की ओर से हाल ही में जारी की गई एक्साइज पॉलिसी 2022-2023 को 4 लोगों ने पंजाब व हरियाणा हाईकोर्ट में याचिकाएं दाखिल कर चुनौती दी है। याचिकाओं में आरोप लगाए गए हैं कि नई एक्साइज पॉलिसी के जरिए पंजाब में शराब कारोबार में एकाधिकार को बढ़ावा दिया गया है, जिससे छोटे शराब कारोबारियों को नुक्सान होगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!