CM मान की घोषणा : हार्डकोर Criminals के लिए पंजाब के इस जिले में बनेगी हाईटेक Jail

Edited By Kamini,Updated: 09 Jun, 2023 02:28 PM

hi tech jail will be built in this district of punjab for hardcore criminals

सी.एम. भगवंत मान आज मालेरकोटला पहुंचे इस दौरान उन्होंने पंजाब में नई हाईटेक जेल  बनने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि लुधियाना के पास हाई सिक्योरिटी डिजिटल जेल बनाई जाएगी।

पंजाब डेस्क :  सी.एम. भगवंत मान आज मालेरकोटला पहुंचे इस दौरान उन्होंने पंजाब में नई हाईटेक जेल  बनने की घोषणा की है। उन्होंने कहा कि लुधियाना के पास हाई सिक्योरिटी डिजिटल जेल बनाई जाएगी। उन्होंने कहा कि इस जेल के लिए केंद्र से 100 करोड़ रुपए मंजूर करवा लिए गए हैं। इस डिजिटल जेल में जज खुद आकर सुनवाई करेंगे। इस जेल में ग्राऊंड फ्लोर पर ही जज बैठेंगे जो मौके पर ही अपने फैसले सुनाएं। इससे ऊपर कैदियों को रखने की व्यवस्था की जाएगी। 

ऐसा इसलिए किया जा रहा है ताकि जेल से कोर्ट तक जाते समय जो घटनाएं होती हैं वो न हो। क्योंकि जेल से अदालत तक जाने दौरान कई कैदी फरार होने की  कोशिश करते हैं। सी.एम. मान ने कहा कि यह जेल सबसे सुरक्षित जेल होगी। इस जेल में खतरनाक गैंगस्टरों को रखा जाएगा। इसके साथ ही पंजाब की जेलों को अपडेट किया जाएगा। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

Trending Topics

India

Australia

Match will be start at 08 Oct,2023 02:00 PM

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!