बरनाला : हेरोइन बेचने आए तस्कर को पुलिस ने किया काबू, भारी मात्रा में नशीला पदार्थ बरामद

Edited By Kalash,Updated: 09 May, 2026 04:58 PM

heroine smuggler arrest

जिला बरनाला पुलिस ने नशे के विरुद्ध जारी अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए फाजिल्का जिले के एक शातिर नशा तस्कर को रंगे हाथों काबू किया है

बरनाला (विवेक सिंधवानी/रवि): जिला बरनाला पुलिस ने नशे के विरुद्ध जारी अभियान के तहत एक बड़ी कामयाबी हासिल करते हुए फाजिल्का जिले के एक शातिर नशा तस्कर को रंगे हाथों काबू किया है और उसके पास से 1 किलो 3 ग्राम हेरोइन/चिट्टा बरामद किया है। यह कार्रवाई सीनियर पुलिस कप्तान (SSP) बरनाला मोहम्मद सरफ़राज़ आलम (IPS) और जसकरण सिंह (PPS) डी.एस.पी. सब-डिवीजन तपा, जिला बरनाला के नेतृत्व और दिशा-निर्देशों के तहत की गई।

जसकरण सिंह (PPS) डी.एस.पी. सब-डिवीजन तपा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि इंस्पेक्टर हरसिमरनजीत सिंह, मुख्य अधिकारी थाना भदौड़ के कुशल नेतृत्व में दिनांक 07-05-2026 को स:ब सुरिंदर सिंह 1219/जी.आर.पी. ने साथी कर्मचारियों के साथ गश्त और संदिग्ध व्यक्तियों की बारीकी से चेकिंग के संबंध में गांव नैनोवाल के शराब ठेके के पास मौजूद थे।

इसी दौरान पुलिस को मुखबिर खास से सूचना मिली कि मनप्रीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी बाहमणीवाला, जिला फाजिल्का, जो हेरोइन/चिट्टा बेचने का काम करता है, आज बिना नंबर प्लेट वाली काले रंग की मोटरसाइकिल पर सवार होकर भारतमाला प्रोजेक्ट के रास्ते बठिंडा साइड से गांव संधू कलां क्षेत्र की ओर हेरोइन बेचने के लिए अपने ग्राहक का इंतजार कर रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस पार्टी ने भारतमाला प्रोजेक्ट रोड साइड की ओर कूच किया और बताए गए स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए भारी मात्रा में हेरोइन सहित दोषी को काबू कर लिया।

दोषी मनप्रीत सिंह को डी.एस.पी. तपा की उपस्थिति में पकड़ा गया और उसके पास से 01 किलो 03 ग्राम नशीला पदार्थ हेरोइन/चिट्टा बरामद किया गया। दोषी के विरुद्ध तुरंत मुकदमा दर्ज करते हुए दिनांक 08-05-2026 को माननीय अदालत में पेश किया गया, जहां अदालत ने दोषी का तीन दिन का पुलिस रिमांड मंजूर कर लिया। पुलिस ने बताया कि रिमांड के दौरान दोषी से पूछताछ कर नशे की सप्लाई से जुड़ी अगली-पिछली कड़ियों का पता लगाया जा रहा है और अन्य दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। एस.एस.पी. मोहम्मद सरफ़राज़ आलम ने कहा कि नशे के विरुद्ध 'जीरो टॉलरेंस' नीति के तहत ऐसी कार्रवाइयां जारी रहेंगी।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!