Punjab : करोड़ों की अंतरराष्ट्रीय कीमत वाली हेरोइन बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Edited By Urmila,Updated: 31 Aug, 2026 12:21 PM

heroin worth crores seized near india pakistan border

फिरोजपुर भारत पार्क बॉर्डर के नजदीक बीएसएफ और थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान एक नशा तस्कर को 2 किलो 264 ग्राम हेरोइन के 2 पैकेटों तथा एक मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है।

फिरोजपुर (कुमार): फिरोजपुर भारत पार्क बॉर्डर के नजदीक बीएसएफ और थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस ने ज्वाइंट ऑपरेशन के दौरान एक नशा तस्कर को 2 किलो 264 ग्राम हेरोइन के 2 पैकेटों तथा एक मोबाइल फोन के साथ गिरफ्तार किया है जबकि उत्सव का दूसरा अज्ञात साथी भागने में कामयाब हो गया जिसे गिरफ्तार करने के लिए छापामारी की जा रही है।

यह जानकारी देते हुए एसपी इन्वेस्टिगेशन फिरोजपुर मनजीत सिंह ने बताया कि थाना सदर फिरोजपुर की पुलिस द्वारा एएसआई सुखबीर सिंह के नेतृत्व में इस बरामदगी को लेकर राजेश कुमार असिस्टेंट कमांडेंट बीएसएफ बीओपी कस्सोके के द्वारा दी गई लिखती जानकारी के आधार पर पकड़े गए नशा तस्कर सुखविंदर सिंह पुत्र काका सिंह वासी गांव किलचे और फरार हुए आरोपी राजवीर उर्फ तारी पुत्र नामालूम वासी गांव किलचे के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया गया है और उनके बैकवर्ड तथा फॉरवर्ड लिंक ट्रेस करते हुए आगे की कार्रवाई की जा रही है।

एसपी मनजीत सिंह ने बताया कि प्रारंभिक जांच के दौरान यह पता चल रहा है कि यह हेरोइन नामजद आरोपियों द्वारा पाकिस्तानी तस्करों से मंगवाई गई थी जो आगे सप्लाई की जानी थी। जानकारी के अनुसार पकड़ी गई हेरोइन की अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत करोड़ों रुपए बताई जाती है ।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!