कैप्टन के बाद अब हरसिमरत का पाक मंत्री को करारा जवाब

Edited By Vatika,Updated: 14 Aug, 2019 01:33 PM

harsimrat kaur badal takes on pak minister fawad hussain

मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा पाक मंत्री चौधरी फवाद हुसैन के भारतीय सेना में कार्यरत सिख सैनिकों को उकसाने वाले ट्वीट पर मुंह तोड़ जवाब देने

चंडीगढ़: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेंद्र सिंह द्वारा पाक मंत्री चौधरी फवाद हुसैन के भारतीय सेना में कार्यरत सिख सैनिकों को उकसाने वाले ट्वीट पर मुंह तोड़ जवाब देने के बाद अब केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल ने भी पाक को करारा जवाब दिया है।
 

हरसिमरत ने कहा कि पाकिस्तान मंत्री का यह ट्वीट हताश करने वाला है। पंजाबी देश भक्त होते हैं और वह अपने देश के लिए बलिदान देने से कभी पीछे नहीं हटते। इसलिए चौधरी फवाद हमें अपने फ़र्ज़ को आप से सीखने की जरूरत नहीं है। 

PunjabKesari

उल्लेखनीय है कि  इमरान खान सरकार में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के संघीय मंत्री फवाद खान चौधरी का भारत के पंजाबी जवानों को उकसाने वाला ट्वीट किया था। फवाद चौधरी ने अपने ट्विटर पर लिखा था कि, मैं भारतीय सेना में सभी पंजाबी युवाओं से आग्रह करता हूं कि वे कश्मीरी लोगों पर भारत सरकार के जुल्म के खिलाफ अपनी सेना की ड्यूटी करने से मना कर दें !! फवाद चौधरी के इस बयान को लेकर सोशल मीडिया पर खूब मजाक उड़ाया जा रहा है। इससे पहले पाकिस्तान के विदेश मंत्री शाह महमूद कुरैशी ने अपने देश के विपक्षी दलों के समक्ष गिड़गिड़ाते हुए कश्मीर पर एकजुट होने का आह्वान किया ।  

 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!