सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद पलटे हरीश रावत, बोले-'नहीं कहा सिद्धू बनेंगे अध्यक्ष'

Edited By Vatika,Updated: 16 Jul, 2021 10:13 AM

harish rawat turns back after meeting sonia gandhi

पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाने की बात पर सहमति जताने वा

चंडीगढ़/जालंधर (अश्वनी, धवन): पूर्व मंत्री नवजोत सिंह सिद्धू को पंजाब प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष बनाने की बात पर सहमति जताने वाले पंजाब प्रदेश कांग्रेस प्रभारी हरीश रावत वीरवार देर शाम अपनी बात से पलट गए।

कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से मुलाकात के बाद हरीश रावत से पूछा गया कि क्या सिद्धू को अध्यक्ष बनाने का फैसला हो गया है तो रावत ने उलटा सवाल दाग दिया कि किसने कहा। रावत ने कहा कि उन्होंने केवल सिद्धू को अध्यक्ष बनाने का प्रश्न किया था, जिसके जवाब में उन्होंने कहा कि कोई भी फैसला सिद्धू को अध्यक्ष बनाने के आसपास ही हो सकता है। अभी कई मसले हैं, जिनको देखना-परखना बाकी है। 

कहा जा रहा है कि रावत के यह सुर मुख्यमंत्री अमरेंद्र सिंह द्वारा कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी से फोन पर हुई बातचीत के बाद बदले हैं। सिद्धू को अध्यक्ष बनाने की चर्चाओं के सामने आने पर मुख्यमंत्री ने कांग्रेस अध्यक्षा सोनिया गांधी को फोन कर अपनी नाराजगी जताई।  

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!