जालंधर में BJP Meeting के बाद हरभजन सिंह का बड़ा बयान, सरकार पर उठाए सवाल

Edited By Subhash Kapoor,Updated: 25 Aug, 2026 05:52 PM

harbhajan singh targets punjab government after bjp meeting in jalandhar

सीटी इंस्टीट्यूट में बीजेपी की बैठक के बाद बाहर निकले हरभजन सिंह ने पंजाब के मौजूदा हालात को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बैठक में पंजाब की स्थिति और पार्टी नेताओं की जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा हुई है। उनके मुताबिक, जिस तरह क्रिकेट में हर...

जालंधर: सीटी इंस्टीट्यूट में बीजेपी की बैठक के बाद बाहर निकले हरभजन सिंह ने पंजाब के मौजूदा हालात को लेकर बड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि बैठक में पंजाब की स्थिति और पार्टी नेताओं की जिम्मेदारियों को लेकर चर्चा हुई है। उनके मुताबिक, जिस तरह क्रिकेट में हर खिलाड़ी की अपनी जिम्मेदारी होती है, उसी तरह राजनीति में भी पार्टी के हर व्यक्ति की जिम्मेदारी तय होती है।

हरभजन सिंह ने कहा कि बैठक में इस बात पर चर्चा हुई कि किस तरह पंजाब के हित में काम किया जा सकता है। इसी दौरान खुद को 'गद्दार' कहे जाने के सवाल पर उन्होंने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि गद्दार वह हैं, जिन्होंने पंजाब को बेहतर बनाने के बड़े-बड़े वादे किए, लेकिन उन्हें पूरा नहीं किया। उन्होंने पंजाब में जगह-जगह कूड़ा जमा होने का मुद्दा उठाते हुए सरकार पर निशाना साधा।

हरभजन सिंह ने कहा कि उन्होंने देश के लिए क्रिकेट खेली और देश का नाम ऊंचा किया है। सोशल मीडिया पर उनके खिलाफ टिप्पणी करने वालों को लेकर उन्होंने कहा कि कुछ लोग सोशल मीडिया पर कुछ भी कहते रहते हैं और उन्हें ऐसी बातों से कोई फर्क नहीं पड़ता। उन्होंने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया पर टिप्पणी करने वाले कुछ लोग 'खरीदे हुए' हैं।

Related Story

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!