गुरदासपुर में एसएसपी की सख्ती: स्पेशल नाकों की चेकिंग कर बढ़ाई सुरक्षा

Edited By Vatika,Updated: 01 May, 2026 09:45 AM

gurdaspur police alert

देर शाम एसएसपी गुरदासपुर आदित्य खुद शहर में सक्रिय नजर आए और उन्होंने मुख्य हनुमान चौक

गुरदासपुर (हरजिंदर सिंह गोराया): देर शाम एसएसपी गुरदासपुर आदित्य खुद शहर में सक्रिय नजर आए और उन्होंने मुख्य हनुमान चौक पर लगाए गए स्पेशल नाकों की जांच की। इस दौरान उन्होंने पुलिस अधिकारियों के साथ शहर के विभिन्न बाजारों का दौरा भी किया।

दुकान के बाहर हुई फायरिंग की जांच तेज 
मीडिया से बातचीत करते हुए एसएसपी आदित्य ने बताया कि सभी थाना प्रभारियों को स्पेशल नाके लगाने के निर्देश दिए गए हैं, ताकि असामाजिक तत्वों की गतिविधियों पर रोक लगाई जा सके। उन्होंने कहा कि शहर में हुई ज्यादातर वारदातों को ट्रेस कर लिया गया है और आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। हालांकि हाल ही में हुई कुछ घटनाएं जैसे सोमवार को एक दुकान के बाहर ग्रेनेड फेंकने और कलानौर में एक दुकानदार पर फायरिंग की कोशिश—अभी जांच के अधीन हैं, लेकिन पुलिस जल्द ही इन मामलों को भी सुलझा लेगी।

पुलिस की लोगों से अपील 
व्यापारियों में फैले डर के माहौल को लेकर एसएसपी ने आश्वस्त किया कि पुलिस पूरी तरह मुस्तैद है और किसी भी व्यापारी को नुकसान नहीं होने दिया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की कि यदि कोई संदिग्ध व्यक्ति या वस्तु दिखाई दे, तो तुरंत पुलिस को सूचित करें।

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!