Non Veg के साथ Peg!पकड़ा गया ग्रंथी सिंह, Video आई सामने

Edited By Vatika,Updated: 10 Oct, 2024 02:38 PM

granth singh arrested

गुरुद्वारा बेगमपुरा साहिब गलवाड़ी के ग्रंथी को लेकर विवाद हो गया है।

खन्ना: खन्ना के अमलोह रोड स्थित गुरुद्वारा बेगमपुरा साहिब गलवाड़ी के ग्रंथी को लेकर विवाद हो गया है। गुरुद्वारा कमेटी ने ग्रंथी को करतार नगर में उसके दोस्त के घर शराब पीते और मांस खाते हुए पकड़ा था। इसके बाद हंगामा मच गया और ग्रंथी को पुलिस के हवाले कर दिया गया। पुलिस ने ग्रंथी को हिरासत में ले लिया और इलाज के लिए सिविल अस्पताल ले गई। मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

इस संबंध में अमर सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि ग्रंथी अमरजीत सिंह करतार नगर इलाके में अपने दोस्त के घर पर शराब पी रहा है और मांस खा रहा है। कमेटी के कुछ लोग वहां पहुंचे तो देखा कि ग्रंथी और उसका दोस्त एक साथ शराब पी रहे थे और मांस खा रहे थे। उसे पकड़कर थाने ले जाया गया। इलाके के लोगों की मांग है कि ग्रंथी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। सिटी थाना 2 के एस.एच.ओ अशोक कुमार ने बताया कि ग्रंथी अमरजीत सिंह को हिरासत में ले लिया गया है। रात में उन्हें मेडिकल ट्रीटमेंट दिया गया। मेडिकल रिपोर्ट का इंतजार है। ग्रंथी को पकड़ने वालों के बयान दर्ज किए जा रहे हैं। कानून के मुताबिक उचित कार्रवाई की जाएगी।


 

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!