आंखों के सामने पोती Kidnap, दादा-दादी को घसीटते ले गए किडनैपर, कैमरे में कैद हुई पूरी घटना

Edited By Vatika,Updated: 20 May, 2026 11:13 AM

granddaughter kidnapped right before their eyes

पंजाब के मोहाली जिले के कुराली इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है।

पंजाब डेस्कः पंजाब के मोहाली जिले के कुराली इलाके से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। यहां सरेआम साढ़े 4 साल की बच्ची का कथित तौर पर अपहरण कर लिया गया। इस दौरान बच्ची के दादा-दादी के साथ भी मारपीट की गई। पूरी घटना इलाके में लगे CCTV कैमरों में कैद हो गई है।

कार के नीचे कुचलने की कोशिश
जानकारी के मुताबिक बच्ची के पिता ने आरोप लगाया है कि कुछ लोग उनकी बेटी को दादा-दादी के सामने जबरन उठाकर ले गए। जब दादा-दादी ने विरोध किया तो आरोपियों ने उन्हें कार के नीचे कुचलने की कोशिश की और फिर बेरहमी से मारपीट की।

CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच की शुरू
पीड़ित पिता ने बताया कि उसका अपनी पत्नी के साथ विवाद चल रहा है और बच्ची की कस्टडी को लेकर मामला अदालत में विचाराधीन है। उसे शक है कि उसकी पत्नी ने ही बच्ची का अपहरण करवाया है। घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया। पुलिस ने CCTV फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश की जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!