विद्यार्थियों को चुनिंदा पब्लिशर्स की किताबें पढ़ाने वाले स्कूलों पर सरकार की पैनी नजर

Edited By Vaneet,Updated: 29 Jul, 2020 04:14 PM

government keeps schools that teach books selected publishers students

राज्य के कई निजी स्कूलों की ओर से स्टूडैंट्स को चुनिंदा पब्लिशर्स की किताबें पढ़ाने पर सरकार की पैनी नजर है। ...

लुधियाना(विक्की): राज्य के कई निजी स्कूलों की ओर से स्टूडैंट्स को चुनिंदा पब्लिशर्स की किताबें पढ़ाने पर सरकार की पैनी नजर है। यही वजह है कि सरकार ने शिक्षा विभाग को ऐसे स्कूलों पर नजर रखने के निर्देश दिए हैं जो छात्रों को प्राइवेट पब्लिशर्स की बुक्स लगवा रहे हैं। सरकार के आदेशों के बाद डी.पी.आई. ने राज्य के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों समेत निजी स्कूलों के लिए भी पत्र जारी किया है। 

डी.पी.आई. के पत्र के मुताबिक पंजाब सरकार ने सी.बी.एस.ई., आई.सी.एस.ई. और पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबंधित सभी प्राइवेट स्कूलों में पढ़ते विद्याॢथयों को प्रमाणित संस्थानों द्वारा प्रकाशित किताबें लगाए जाने के निर्देश दिए हैं। डायरैक्टर शिक्षा विभाग (सैकेंडरी शिक्षा) ने इस बारे सी.बी.एस.ई., आई.सी.एस.ई. और पंजाब स्कूल शिक्षा बोर्ड से संबंधित सभी प्राइवेट स्कूलों की मैनेजमैंट्स को पत्र जारी कर दिया है।

बता दें कि शिक्षा विभाग के ध्यान में आया कि प्राइवेट स्कूलों की कुछ मैनेजमैंट्स द्वारा अपने स्कूलों में पढ़ते विद्याॢथयों को प्राइवेट प्रकाशकों की प्रकाशित किताबें लगाई जा रही हैं। यह किताबें विद्यार्थियों और उनके माता-पिता को महंगे दाम पर खरीदनी पड़ रही हैं। इसके मद्देनजर शिक्षा विभाग ने उपरोक्त फैसला लिया है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!