Edited By Vatika,Updated: 07 Nov, 2026 12:58 PM

दिवाली के त्योहार के बीच सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी
जालंधर : दिवाली के त्योहार के बीच सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार शनिवार को सोने के दाम में बढ़ोतरी दर्ज की गई, जबकि चांदी की कीमत में गिरावट आई है।
एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने की कीमत बढ़कर 1,45,700 रुपए हो गई है, जो शुक्रवार को 1,44,700 रुपए थी। इसी तरह 22 कैरेट सोना भी 930 रुपए महंगा होकर 1,35,500 रुपए पर पहुंच गया, जबकि शुक्रवार को इसका भाव 1,34,570 रुपए था। वहीं, चांदी की कीमत में 900 रुपए की गिरावट आई है। शनिवार को चांदी 1,90,700 रुपए पर पहुंच गई, जबकि शुक्रवार को इसका भाव 1,91,600 रुपए था।