सोना-चांदी की कीमतों में उछाल, एक दिन में इतना महंगा हुआ Gold-Silver

Edited By Vatika,Updated: 04 Nov, 2026 02:04 PM

gold silver price

सोना-चांदी की कीमतों में बुधवार को तेजी दर्ज की गई है।

जालंधर: सोना-चांदी की कीमतों में बुधवार को तेजी दर्ज की गई है। जालंधर सराफा एसोसिएशन के अनुसार, दोनों कीमती धातुओं के दाम में पिछले दिन के मुकाबले बढ़ोतरी हुई है।

एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट सोने का भाव मंगलवार को 1,42,000 रुपये था, जो बुधवार को बढ़कर 1,43,000 रुपये हो गया है। इसी तरह 22 कैरेट सोने की कीमत भी 132,060 रुपये से बढ़कर 132,990 रुपये पहुंच गई है।

वहीं, चांदी के दाम में भी उछाल आया है। मंगलवार को चांदी 1,84,800 रुपये पर थी, जबकि बुधवार को इसकी कीमत बढ़कर 1,85,900 रुपये हो गई है। इस तरह एक दिन में 24 कैरेट सोना 1,000 रुपये, 22 कैरेट सोना 930 रुपये और चांदी 1,100 रुपये महंगी हुई है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!