गोगामेड़ी हत्याकांड में पुलिस को मिली बड़ी सफलता, फौजी सहित तीन आरोपी चंडीगढ़ से गिरफ्तार

Edited By Kalash,Updated: 10 Dec, 2023 10:26 AM

gogamedi murder case accused arrest

दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोहित राठौड़ और नितिन फौजी सहित तीन आरोपियों को चंडीगढ़ से हिरासत में लिया है

पंजाब डेस्क: दिल्ली पुलिस की क्राइम ब्रांच ने राजस्थान पुलिस के साथ संयुक्त कार्रवाई करते हुए सुखदेव सिंह गोगामेड़ी हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोहित राठौड़ और नितिन फौजी सहित तीन आरोपियों को चंडीगढ़ से हिरासत में लिया है।

आरोपियों के नाम रोहित राठौड़ और नितिन फौजी हैं। इन दोनों के अलावा पुलिस ने उदय नाम के एक और लड़के को गिरफ्तार किया है, जिसकी भूमिका की जांच की जा रही है। पुलिस टीम सभी को जयपुर लेकर जाएगी। आपको बता दें कि सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की जयपुर में उनकी रिहायश पर गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। इस पूरी घटना में कुल 17 गोलियां चलाई गई थी। 

PunjabKesari

वहीं इससे पहले कल राष्ट्रीय राजपूत करणी सेना के अध्यक्ष सुखदेव सिंह गोगामेड़ी की हत्या मामले में हरियाणा से पहली गिरफ्तारी हुई थी। राजस्थान पुलिस ने महेंद्रगढ़ जिले के सतनाली के गांव सुरेती पिलानिया के युवक रामवीर को गिरफ्तार किया था। बताया जा रहा है कि सुरेती पिलानिया के रामवीर ने जयपुर में नितिन फौजी के लिए सारे प्रबंध किए थे। नितिन फौजी और रामवीर दोनों दोस्त हैं और वे पहले भी नितिन फौजी की मदद कर चुके हैं।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here

अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here

Related Story

IPL
Lucknow Super Giants

Royal Challengers Bengaluru

Teams will be announced at the toss

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!