पहले रेकी, फिर चोरी, गर्लफ्रेंड-बॉयफ्रेंड की जोड़ी ने उड़ाया लाखों का कैश और सोना

Edited By Kamini,Updated: 27 Aug, 2026 05:44 PM

girlfriend boyfriend arrested

पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड की जोड़ी को गिरफ्तार किया है।

पंजाब डेस्क : पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड की जोड़ी को गिरफ्तार किया है। मिली जानकारी के अनुसार, चंडीगढ़ में कार से 12.50 लाख रुपए कैश और सोने के सिक्के चोरी करने के मामले में पुलिस ने गर्लफ्रेंड और बॉयफ्रेंड को गिरफ्तार किया है। जानकारी के मुताबिक, दोनों ने मनीमाजरा में घर के बाहर खड़ी एक कार को निशाना बनाया था। आरोपियों की पहचान नितेश (27) निवासी जगतपुरा मूल रूप से बिहार और उसकी गर्लफ्रैंड सिमरन निवासी तरनतारन के रूप में हुई है। 

 

पुलिस के अनुसार, आरोपियों के कब्जे से अब तक 5.50 लाख रुपए बरामद किए जा चुके हैं। पूछताछ के दौरान दोनों का कनेक्शन सेक्टर-17 स्थित एक ज्वेलरी दुकान से करीब 1 करोड़ रुपए कैश चोरी के मामले से भी सामने आया है। पुलिस अब दोनों मामलों की जांच कर रही है। जांच में सामने आया कि वारदात से पहले गर्लफ्रेंड रेकी करती थी। इसके बाद दोनों मिलकर चोरी को अंजाम देते थे। पुलिस बाकी रकम और चोरी किए गए सोने के सिक्कों की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

आरोपी युवक को कोर्ट में पेश करने के बाद 3 दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस रिमांड के दौरान उससे दोनों मामलों को लेकर पूछताछ की जा रही है। पुलिस द्वारा इस गिरोह में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है। पुलिस द्वारा जांच की जा रही है कि आरोपियों द्वारा अन्य शहरों में वारदाते की गई है या नहीं। 

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!