Love marriage करवाने पर लड़की के परिवार ने दी खौफनाक सजा, इस हालत में मिली लाश (तस्वीरें)

Edited By Tania pathak,Updated: 04 Feb, 2021 10:23 AM

girl s family punished for love marriage

जिसके साथ उसने चार महीने पहले प्रेम विवाह करवा लिया था।

अमृतसर (गुरिंदर): सब डिविजन अजनाला अधीन आते थाना झंडेर के गांव घुकेवाली में एक युवक की लाश नहर किनारे मिलने का मामला सामने आया है। मृतक नौजवान की लाश मिलने से आसपास के इलाके में दहशत का माहौल है। लोगों ने इस संबंधी पुलिस को सूचना दी, जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने लाश को कब्ज़े में लेकर जांच शुरू कर दी है। 

PunjabKesari
मामले की जांच करने के बाद डी.ऐस.पी. विपिन कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि मृतक की पहचान गुरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है, जो गांव पंधेर कलां थाना मजीठा का रहने वाला है। उन्होंने बताया कि गुरप्रीत ने गांव महद्दीपुरा की रहने वाली एक लड़की से प्यार करता था, जिसके साथ उसने चार महीने पहले प्रेम विवाह करवा लिया था। लड़की के पारिवारिक सदस्यों को उनका प्रेम विवाह मंज़ूर नहीं था।

PunjabKesari
इसी के चलते लड़की के भाई ने अपने 7-8 साथियों के साथ मिल कर पहले गुरप्रीत सिंह को अगवा कर लिया और फिर कत्ल की इस वारदात को अंजाम दिया। उन्होंने कहा कि उन्होंने लड़की के भाई समेत अन्य लोगों के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज कर दिया है। कत्ल करने वाले सभी आरोपियों को पुलिस की तरफ से बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!