Punjab में सनसनीखेज वारदात, माता-पिता के इकलौते बेटे दी रूह कंपा देने वाली मौ*त

Edited By Kamini,Updated: 29 Oct, 2024 09:25 PM

gave painful death to the only son of parents

एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां एक युवक को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया।

पंजाब डेस्क : बरनाला से एक सनसनीखेज खबर सामने आई है, जहां एक युवक को बेरहमी से मौत के घाट उतार दिया गया। गांव पक्खोके की दाना मंडी में ट्रैक्टर पर डैक (म्यूजिक सिस्टम) को लेकर 2 पक्षों में झगड़ा हो गया, जिसमें एक युवक की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक युवक की पहचान जसलीन सिंह जस्सू  के रूप में हुई है। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि जस्सू बीती रात अपने साथियों के साथ धान की फसल लेकर गांव की दाना मंडी में गया था। इसी बीच ट्रैक्टर पर डैक को लेकर उनका किसी से झगड़ा हो गया, जिसके बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने अपने कई अन्य साथियों को बुला लिया और मामला काफी गरमा गया।

इसी बीच एक गाड़ी आई और सीधे जस्सू को टक्कर मारकर उसके ऊपर से निकल गई। इसके बाद हमलावरों ने उसे डंडों और तेजधार हथियारों से पीटकर लहूलुहान कर दिया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक, मृतक जस्सू अपने माता-पिता का इकलौता बेटा था, जबकि उसकी एक बहन है, जो कनाडा में रहती है। उसकी मौत से पूरा परिवार तबाह हो गया है।

इस मामले की जानकारी देते हुए थाना सदर बरनाला के SHO शेरविंदर सिंह ने बताया कि बीती रात करीब 10 बजे गांव पक्खोके में 2 पक्षों के बीच झगड़ा हो गया था, इस दौरान जसलीन सिंह ने गांव के ही एक युवक रमनदीप सिंह का ट्रैक्टर डैक बंद कर दिया था, जिसके चलते दोनों पक्षों में मारपीट हुई और एक युवक की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि मृतक के पिता गुरचरण सिंह के बयानों के आधार पर रमनदीप सिंह और उसके 18 अन्य साथियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज कर लिया गया है और आरोपियों को जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here   

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!