Edited By Subhash Kapoor,Updated: 16 Jun, 2025 07:22 PM

हल्का वेस्ट उपचुनाव के अंतिम पड़ाव में कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशू के पक्ष में एकजुट हुई कांग्रेस लीडरशिप ने एक स्वर में कहा कि यह उपचुनाव 2027 विधानसभा चुनाव का रास्ता तय करेगा।
लुधियाना (विक्की): हल्का वेस्ट उपचुनाव के अंतिम पड़ाव में कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण आशू के पक्ष में एकजुट हुई कांग्रेस लीडरशिप ने एक स्वर में कहा कि यह उपचुनाव 2027 विधानसभा चुनाव का रास्ता तय करेगा। सोमवार को फिरोजपुर रोड स्थित कांग्रेस के मुख्य चुनाव कार्यलय पंहुचे पंजाब कांग्रेस के इंचार्ज व पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल, सह इंचार्ज रविन्द्र डालवी, प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग, विधानसभा में नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा, सांसद किशोरी लाल, सांसद अमर सिंह, हिमाचल के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री, पूर्व विधायक राकेश पांडे, पूर्व विधायक सुरिन्द्र डाबर, जिला कांग्रेस अध्यक्ष संजय तलवाड़, पूर्व विधायक बलविन्द्र बैंस, प्रदेश महिला कांग्रेस अध्यक्ष गुरशरण कौर रंधावा, पूर्व विधायक कुलदीप सिंह वैद्य, पूर्व मंत्री मलकीत सिंह दाखा, पूर्व विधायक दलविन्द्र गोल्डी, विधानसभा पश्चिमी के को-आर्डीनेटर रमेश जोशी व टकसाली कांग्रेसी नेता के.के. बावा ने एकजुटता के साथ कांग्रेस उम्मीदवार भारत भूषण के पक्ष में वोट मांगे।
पंजाब कांग्रेस इंचार्ज भूपेश बघेल, पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष राजा वड़िंग व नेता विपक्ष प्रताप सिंह बाजवा ने कहा विधानसभा पश्चिमी का चुनाव 2027 में कांग्रेस सरकार बनाने का रास्ता साफ करेगा, क्योंकि बदलाव के नाम पर नया पंजाब के सपने दिखाकर सतासीन हुए लोगो से अब हर पंजाबी छुटकारा चाहता है।
बदलाव के नाम पंजाब आर्थिक तौर पर 25 वर्ष पीछे चला गया है। उन्होंने आम आदमी पार्टी पर बरसते हुए कहा कि अगर दिल्ली की शराब पालिसी में लूट हुई है तो पंजाब में भी वहीं पालिसी लागू होने पर सीबीआई खामोश क्यों है। उन्होंने विधानसभा पश्चिमी में कांग्रेस उम्मीदवार आशू के पक्ष में मतदान करने की अपील करते हुए कहा कि उपचुनाव पंजाबियों के वर्चस्व की लड़ाई है। अगर बाहरी लोगों के सता में दखल को रोका न गया तो न पंजाबियां दा पहरावा बचेगा, न पहचान बचेगी और न ही मां बोली पंजाबी बचेगी। 'आप' सरकार के शासनकाल में कर्ज बढक़र 4.25 लाख करोड़ होने से सुचेत करते हुए उन्होंने कहा कि ''भगवंत मान वरगिया ने तां ठूठा चुक के तुर जाना। किसे ने कनाडा, किसे ने अमेरिका, किसे ने आस्ट्रेलिया ते अमेरिका पी.आर. लै के भज्ज जाना है।'' भुगतना तां सानू पंजाबिया नू पैना है। इसलिए कांग्रेस के पक्ष में मतदान करके आशू की जीत सुनिश्चित करो।
