ऑस्ट्रेलिया में सेटल करवाने का सपना दिखाकर ठगे लाखों, तलाश में जुटी पुलिस

Edited By Kamini,Updated: 04 Feb, 2026 10:55 AM

fraud in the name of sending to australia

विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं।

लुधियाना (राज): विदेश भेजने के नाम पर धोखाधड़ी के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। विदेश जाकर सुनहरे भविष्य का सपना देख रहे युवाओं को शिकार बनाने वाले कबूतरबाजों का जाल लगातार फैलता जा रहा है। ताजा मामला एक युवक को ऑस्ट्रेलिया भेजने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का सामने आया है। 

थाना फोकल प्वाइंट की पुलिस ने इस संबंध में जांच के बाद आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। आरोपियों की पहचान दविंदर सिंह कटरा, प्रभजोत सिंह, संदीप सिंह, जगदीप सिंह, हरप्रीत सिंह, अलीशा और मुस्कान है। शिकायतकर्ता वस्सन सिंह ने पुलिस शिकायत में बताया है कि शातिर आरोपियों ने मिलीभगत करके उनके बेटे आकाशदीप सिंह को विदेश (ऑस्ट्रेलिया) भेजने का झांसा दिया था। आरोपियों ने आकाशदीप को ऑस्ट्रेलिया का वीजा और वहां सैटल करवाने का सपना दिखाकर झांसे में लिया और किश्तों में कुल 5,82,000 रुपये की मोटी रकम वसूल कर ली। 

रकम हड़पने के काफी समय बाद भी जब आरोपियों ने न तो वीजा लगवाया और न ही पैसे वापस किए, तो पीड़ित को अपने साथ हुई ठगी का अहसास हुआ। आरोपियों ने मिलीभगत करके पीड़ित परिवार के साथ विश्वासघात किया है। पुलिस ने अब आरोपियों के खिलाफ कानूनी शिकंजा कसते हुए विभिन्न धाराओं के तहत केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!