Australian Work Visa अप्लाई करना पड़ा भारी, सोचा न था हो जाएगा कुछ ऐसा

Edited By Kamini,Updated: 07 Jul, 2025 01:28 PM

fraud in the name of australia work visa

विदेश भेजने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के मामले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं।

पंजाब डेस्क : विदेश भेजने का झांसा देकर धोखाधड़ी करने के मामले कम होने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। आस्ट्रेलिया का वर्क वीजा दिलाने के नाम पर सेक्टर-22बी स्थित वीजा कंसल्टेंट के मालिक ने पटियाला निवासी एक व्यक्ति से 5.90 लाख रुपए ठग लिए। पैसे लेने के बाद न तो व्यक्ति का वीजा जारी हुआ और न ही पैसे वापस किए गए। 

पटियाला निवासी परविंदर सिंह ने मामले की शिकायत पुलिस को दी। सेक्टर-17 थाना पुलिस ने मामले की जांच कर परविंदर के बयानों के आधार पर संचालक शिव कुमार व अन्य के खिलाफ केस दर्ज कर लिया है। परविंदर ने पुलिस को बताया कि वह आस्ट्रेलिया जाना चाहता था और इसके लिए उसने सेक्टर-22बी स्थित वीजा कंसल्टेंसी फर्म से संपर्क किया।

कंसल्टेंसी के प्रतिनिधियों ने उसे विश्वास में लेकर उससे 5.90 लाख रुपए ऐंठ लिए। परविंदर का आरोप है कि पैसे लेने के बावजूद वीजा जारी नहीं किया गया और जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो आरोपी टालमटोल करते रहे और कोई संतोषजनक जवाब नहीं दिया। आखिरकार थक हारकर उन्होंने कंपनी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज कराई। शिकायत की जांच के बाद सेक्टर-17 थाना पुलिस ने आरोपी शिव कुमार व अन्य के खिलाफ इमीग्रेशन एक्ट की धारा 24 व जालसाजी के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!