अगर आप भी शादी के लिए लड़की तलाश रहे हैं तो हो जाए सावधान, ऐसे फंसाती है लुटेरी दुल्हन

Edited By Vatika,Updated: 01 Aug, 2020 11:56 AM

fraud bride case

अगर आप भी शादी के लिए लड़की तालाश रहे हैं तो सावधान हो जाए।

गढ़शंकर: अगर आप भी शादी के लिए लड़की तालाश रहे हैं तो सावधान हो जाए। दरअसल, गढ़शंकर पुलिस की तरफ से दर्ज एक मामले दौरान खुलासा हुआ है कि गांव समुंदड़ा के एक नौजवान को उसकी नव विवाहित पत्नी द्वारा ठग लिया गया। 

PunjabKesari
जानकारी के अनुसार गांव समुंदड़ा के एक नौजवान ने रिश्ते करवाने वाली एक वैबसाइट के द्वारा अपने के लिए जीवन साथी की तलाश की तो उसका संपर्क राजस्थान के हनुमान ज़िले की पारुल पुत्र प्रभु दयाल गांव भोजासर थाना भादरा के साथ हुआ। पुलिस को दिए बयानों में नौजवान ने बताया कि 1 जुलाई को पारुल के परिवार के साथ उनका संपर्क हुआ और 3 जुलाई को लड़की वाले उनके घर पहुंच गए । 4 जुलाई को लड़की वाले उसे और उसकी माता को राजस्थान शगन के लिए ले गए, जहां से वह लड़की को चुन्नी चढ़ा कर ले आए। 

PunjabKesari

पीड़ित नौजवान अनुसार 8 जुलाई को लड़की का पिता प्रभु दयाल गांव समुंदड़ा पहुंचा और लड़की को मायके फेरा डालने के लिए ले गया। दूल्हे के परिवार ने जब रास्ते में राजी खुशी जानने के लिए फोन किया तो संपर्क न मिलने के कारण इन्हें शक हो गया। जब दूल्हे परिवार ने अपने घर का सामान चैक किया तो उन्हें लाखों रुपए के गहने कुछ सूट और साढ़े 5 लाख रुपए नकदी के गायब होने का पता लगा, जिस पर उन्होंने पुलिस को सारे मामले की सूचना देकर आरोपियों के ख़िलाफ़ केस दर्ज करवा दिया। फ़िलहाल पुलिस की तरफ से मामले की जांच करने की बात कही जा रही है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!