इस रेजीमेंट के पूर्व सैनिकों की हो रही भर्ती, बस पूरी करनी होंगी ये शर्तें

Edited By VANSH Sharma,Updated: 29 May, 2025 10:08 PM

former soldiers of this regiment are being recruited

रेजिमेंट ने पूर्व सैनिकों के लिए बड़ा ऐलान किया है।

पंजाब डेस्क : पंजाब रेजिमेंट ने पूर्व सैनिकों के लिए बड़ा ऐलान करते हुए 1 जुलाई 2025 को रामगढ़ कैंट, झारखंड में एक विशेष भर्ती रैली का आयोजन किया है। इस रैली में पंजाब रेजिमेंट और प्रादेशिक सेना के पूर्व सैनिक हिस्सा ले सकते है। यह रैली डिफेंस सिक्योरिटी कोर (DSC) में भर्ती के लिए होगी। इस रैली में 102,105 और 156 टीए यूनिट के पूर्व सैनिक सिपाही (जनरल ड्यूटी) और सिपाही (क्लर्क स्टाफ ड्यूटी) के पदों के लिए अप्लाई कर सकते है। 

भर्ती के लिए कुछ जरूरी शर्तें

इस भर्ती के लिए कुछ जरूरी शर्तें भी तय की गई हैं। उम्मीदवारों का कम से कम 10वीं पास होना जरूरी है। अगर कोई 10वीं से कम पढ़ा है, तो उसके पास आर्मी-3 क्लास सर्टिफिकेट ऑफ एजुकेशन होना चाहिए। उम्र सीमा की बात करें तो जनरल ड्यूटी के लिए अधिकतम उम्र 46 साल और क्लर्क स्टाफ ड्यूटी के लिए 48 साल तय की गई है। जनरल ड्यूटी सिपाही को अधिकतम 2 साल तक ड्यूटी करनी होगी, जबकि क्लर्क स्टाफ ड्यूटी के सिपाही को अधिकतम 5 साल तक ड्यूटी करनी होगी। इसके अलावा, सभी उम्मीदवारों को भर्ती रैली के दौरान फिजिकल प्रोफिशिएंसी टेस्ट (PPT टेस्ट) पास करना अनिवार्य होगा।

इस रैली के जरिए पूर्व सैनिकों को दोबारा देश सेवा का अवसर मिलेगा। जो भी पूर्व सैनिक इस सुनहरे मौके का लाभ उठाना चाहते हैं, उन्हें तय तिथि को रामगढ़ कैंट पहुंचकर भर्ती प्रक्रिया में शामिल होना होगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!