पंजाब में यात्रियों से भरी बस पलटी! सुबह-सुबह हुआ भीषण हादसा

Edited By Vatika,Updated: 24 Jul, 2025 09:24 AM

bus accident

आज सुबह एक भयानक सड़क हादसा हो गया...

खन्ना (बिपन): खन्ना के बीजा इलाके में आज सुबह एक भयानक सड़क हादसा हो गया। यहां एक धागा फैक्ट्री की बस हादसे का शिकार हो गई, जिसके चलते करीब डेढ़ दर्जन फैक्ट्री कर्मचारी घायल हो गए। घायलों को इलाज के लिए खन्ना के सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मौके पर मौजूद लोगों के अनुसार, हादसे का मुख्य कारण एक तेज रफ्तार टिप्पर रहा, जो चौक में आ रही फैक्ट्री की बस से टकरा गया। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि बस पलट गई। बस में करीब 20 से 25 कर्मचारी सवार बताए जा रहे हैं। हादसे के समय दोनों वाहनों की रफ्तार काफी तेज बताई जा रही है। मौके पर पहुंचे पुलिस अधिकारियों ने बताया कि घायल कर्मचारियों को एंबुलेंस के जरिए तुरंत सिविल अस्पताल पहुंचाया गया है। मामले की जांच जारी है।

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!