सैनिक की मां की बेरहमी से ह/त्या, मामला जान रह जाएंगे दंग

Edited By Kalash,Updated: 31 Jul, 2025 05:22 PM

soldier mother brutally murder

आरोपी के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज करके आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है।

नवांशहर (त्रिपाठी): लूट के इरादे से भारतीय सेना में सेवाएं दे रहे सैनिक की मां का बेरहमी से गला घोंटकर हत्या करने का मामला सामने आया है। एस.एच.ओ. अशोक कुमार ने बताया कि मृतका की भतीजी की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ कत्ल का मामला दर्ज करके आरोपी की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है। पुलिस की दी शिकायत में थाना सदर नवांशहर के अधीन पड़ते गांव चराण निवासी बलजीत कौर पुत्री लेट धर्म सिंह ने बताया कि उसके परिवार में वह तथा उसकी माता सतनाम कौर रहती है।

उनके घर पास ही उसकी चाची आशा रानी पत्नी मनजीत सिंह उर्फ पप्पू रहते है। उसने बताया कि उसकी चाची का एक लड़का जसवीर सिंह भारतीय फौज में सेवाएं दे रहा है तथा इस समय वह सिक्कम के बार्डर पर तैनात है। उसने बताया कि उसका चाचा दिमागी तौर पर ठीक नही रहता जिसके चलते वह घर में कम ही आता ही आता है। जिसके चलते उसकी चाची घर में अधिकतर अकेली ही रहती है।

उसने बताया कि बीती रात करीब 11 बजे उसकी माता सतनाम कौर तथा उनका पड़ोसी रेशम सिंह पुत्र अमर चंद आपस में बातचीत कर रहे थे तो अचानक उसकी चाची आशा रानी की आवाज सुनाई दी कि उसे मक्खन ने उसका गला घोंटकर मार देना है उसे बचाओ। बलजीत कौर ने बताया कि जब उन्होंने देखा तो गांव का ही मक्कन सिंह उसकी चाची का बेरहमी से गला घोंट रहा था। जब वह अपने घर से चाची के घर आए तो उक्त मक्खन सिंह जिसके हाथ में तेजदार हथियार था उन्हें डराते हुए वहा से फरार हो गया। उसने बताया कि उसकी चाची की उसी की चुनरी से गला घोंटने से मौत हो चुकी थी।

गांव निवासियों ने बताया कि गांव में कत्ल के बाद दहशत वाला माहौल है। उन्होंने बताया कि आरोपी नहरी विभाग में बेलदार की नौकरी करता है तथा उस पर पहले भी पुलिस मामले दर्ज है। एस.एच.ओ. ने बताया कि पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज करके आरोपी की तलाश में छापेमारी कर रही है तथा जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

    Trending Topics

    img title
    img title

    Be on the top of everything happening around the world.

    Try Premium Service.

    Subscribe Now!