Edited By Subhash Kapoor,Updated: 24 Jul, 2025 09:10 PM

पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के स्वास्थ्य को लेकर अच्छी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कटारिया को पी.जी.आई. चडीगढ़ में चैकअप के बाद छुट्टी दे दी गई है।
पंजाब डैस्क : पंजाब के राज्यपाल गुलाब चंद कटारिया के स्वास्थ्य को लेकर अच्छी खबर सामने आ रही है। बताया जा रहा है कि कटारिया को पी.जी.आई. चडीगढ़ में चैकअप के बाद छुट्टी दे दी गई है।
बता दें कि कटारिया को आज अचानक PGI चंडीगढ़ में भर्ती करवाया गया था। गवर्नर हाउस में पैर फिसलने के कारण वे गिर गए, जिसके बाद उन्हें तुरंत PGI ले जाया गया, जहां सीनियर डॉक्टरों की निगरानी में उनका स्वास्थ्य चैकअप किया गया। सूत्रों के मुताबिक राज्यपाल की हालत स्थिर है।