Edited By Kamini,Updated: 09 May, 2026 06:18 PM

बुड़ैल जेल में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक जेल में पूर्व लेडी अफसर से मारपीट की गई।
पंजाब डेस्क : बुड़ैल जेल में जबरदस्त हंगामा देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक जेल में पूर्व लेडी अफसर से मारपीट की गई। चंडीगढ़ नगर निगम के 116.84 करोड़ रुपए के फर्जी एफडी घोटाले को लेकर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट की पूर्व CFO नलिनी मलिक जेल में बंद है, जिसका अपनी ही बैरक में बंद ड्रग पैडलर बाला से विवाद हो गया। मामूली विवाद जल्द ही हाथपाई में बदल गया।
बताया जा रहा है कि, इस दौरान बैरक में अन्य महिला कैदी भी मौजूद थी, जिनके द्वारा इन्हें छुड़ाने की कोशिश की गई। इसके साथ ही उन्होंने पुलिस को भी इस संबंधी सूचना दी, जिसके मौके पर पहुंची पुलिस ने नलिनी, पबाला सहित अन्य कैदियों को अलग-अलग कर दिया। इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य कैदियों ने पुलिस को बताया कि नलिनी हमेशा गुस्से में रहती है और विवाद भी उसने ही शुरू किया था। उसने आते ही बहस करनी शुरू कर दी और समझाने पर भी नहीं मानी। इसके बाद मामला ज्यादा गर्मा गया।
एक सप्ताह पहले की घटना
मिली जानकारी के अनुसार ये पूरी घटना एक सप्ताह पहले की है जोकि अब सामने आई है। बताया जा रहा है कि नलिनी जब से बुडैल जेल में गई थी वह सबसे गुस्से से बात करती थी और सोती भी नहीं थी।
पूरा मामला
बता दें कि, पूरा मामला IDFC फर्स्ट बैंक से जुड़ा हुआ है। नलिनी 116 करोड़ घोटाले की आरोपी है। बैंक की चंडीगढ़ शाखा और हरियाणा सरकार व चंडीगढ़ प्रशासन से जुड़े खातों में हेराफेरी हुई, जिसकी जांच करने पर स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट, नगर निगम, शेल कंपनियां और कई अधिकारियों के नाम सामने आए। नलिनी मलिक चंडीगढ़ स्मार्ट सिटी लिमिटेड में चीफ अफसर थी। उसके पास अकाउंट से जुड़े काम होते थे। गहराई से जांच करने पर पता चला कि, सनलाइव सोलर सिस्टम नाम की शेल कंपनी के खाते से नलिनी के खाते में 2 लाख रुपए ट्रांसफर हुए थे। यही नहीं नलिनी मलिक ने IDFC बैंक के पूर्व मैनेजर रिभल ऋषि के जरिए 50 करोड़ रुपए नकद लिए थे। जब नलिनी से पूछताछ की गई तो उसने दावा किया था किया कि ये नकदी कंसल्टेंट फीस थी।
पुलिस ने 2 अप्रैल को नलिनी को गिरफ्तार कर लिया था। उसका इलाज सेक्टर-48 स्थित साइकेट्री विभाग में चल रहा है। वह जब से बुड़ेल जेल में आई है तब से सोती ही नहीं थी। इस दौरान डाक्टरों ने उसे कहा था कि अगर वो सो जाएगी तो उसकी तबीयत ठीक हो जाएगी। लेकिन उसे नींद नहीं आती थी और वह दूसरी महिला कैदियों से हमेशा गुस्से बात करती रहती थी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here