पंजाब में पोल्ट्री में Bird Flu का पहला मामला आया सामने, सही पाई गई NRDDL की रिपोर्ट

Edited By Vatika,Updated: 20 Jan, 2021 05:09 PM

first case bird flu in punjab

पंजाब में मृत बत्तख के नमूने के ‘H5 N1'' से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में ‘एवियन इन्फ्लूएंजा'' (बर्ड फ्लू) के पहले मामले की पुष्टि हो गई है।

चंडीगढ़ः पंजाब में मृत बत्तख के नमूने के ‘H5 N1' से संक्रमित पाए जाने के बाद राज्य में ‘एवियन इन्फ्लूएंजा' (बर्ड फ्लू) के पहले मामले की पुष्टि हो गई है। वन एवं वन्यजीव संरक्षण विभाग के अधिकारियों ने बताया कि मोहाली के सिसवन बांध जलाशय के पास एक बत्तख मृत मिली थी, जिसके नमूने 8 जनवरी को परीक्षण के लिए जालंधर स्थित उत्तर क्षेत्रीय रोग निदान प्रयोगशाला (एनआरडीडीएल) भेजे गए थे।

इसके अलावा मोहाली के डेरा बस्सी के बेहरा गांव स्थित दो पोल्ट्री फार्म से भेजे गए नमूनों की रिपोर्ट भी पॉजिटिव आई है। इन नमूनों को पहले जालंधर में जांचा जाता है लेकिन इन्हें अगली जांच के लिए भोपाल लैब में भेजा गया था, जिसकी आज रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। अधिकारियों ने बताया कि एन.आर.डी.डी.एल. में नमूनों के जांच में संदिग्ध पाए जाने के बाद इन्हें जांच के लिए भोपाल स्थित राष्ट्रीय उच्च सुरक्षा पशुरोग संस्थान भेजा गया था। विभाग के एक अधिकारी ने कहा, ‘‘कल हमें नमूनों के ‘H5N1' से संक्रमित होने की रिपोर्ट मिली।'' उन्होंने बताया कि हर दिन पक्षियों के मल के 50 नमूने जांच के लिए भेजे जा रहे हैं। 

एनआरडीडीएल जांच में संक्रमित पाए जाने के बाद इन नमूनों को जांच के लिए भोपाल भेजा गया था। हिमाचल प्रदेश, उत्तर प्रदेश और दिल्ली सहित उत्तर भारत के कई राज्यों तथा केन्द्रशासित प्रदेशों में बर्ड फ्लू के मामलों की पुष्टि होने के बाद पंजाब में इस महीने एहतियाती तौर पर कार्रवाई शुरू कर दी गई थी। 

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!