बड़ी वारदात : चीफ खालसा दीवान के पूर्व प्रधान के पोते पर चली गोलियां
Edited By Kalash,Updated: 16 Apr, 2022 06:15 PM
पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार जिले के होटल मालिक अनमोल चड्ढा पर अज्ञात युवको द्वारा फायरिंग की गई
अमृतसर : पंजाब के अमृतसर से बड़ी खबर सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार जिले के होटल मालिक अनमोल चड्ढा पर अज्ञात युवको द्वारा फायरिंग की गई। आरोपियों द्वारा दिन दिहाड़े इस वारदात को अंजाम दिया गया। आपको बता दें कि अनमोल चड्ढा चीफ खालसा दीवान के पूर्व प्रधान चरणजीत सिंह चड्ढा के पोते हैं। यह हमला क्यों किया गया इस वजह का पता चल नहीं पाया है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और अज्ञात युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here
पंजाब की खबरें Instagram पर पढ़ने के लिए हमें Join करें Click Here
अपने शहर की और खबरें जानने के लिए Like करें हमारा Facebook Page Click Here