Edited By Vatika,Updated: 02 Apr, 2026 04:00 PM

पंजाब के खरड़ में लूट की बड़ी वारदात सामने आई है, जहां गैस एजेंसी के एक कर्मचारी से लाखों
खरड़: पंजाब के खरड़ में लूट की बड़ी वारदात सामने आई है, जहां गैस एजेंसी के एक कर्मचारी से लाखों रुपये से भरा बैग छीनकर बदमाश फरार हो गए।
जानकारी के मुताबिक, पनसप गैस एजेंसी के पीर सोहाणा गोदाम में काम करने वाला कर्मचारी विपन कैश से भरा बैग लेकर मोटरसाइकिल पर जा रहा था। उसके साथ उसका दोस्त धर्मपाल भी मौजूद था। इसी दौरान पीछे से बाइक पर सवार दो नकाबपोश लुटेरे पहुंचे।
लुटेरों ने बाइक बराबर लाकर विपन पर पिस्तौल के बट से हमला किया। जब विपन और धर्मपाल ने विरोध किया तो बदमाशों ने एक फायर हवा में किया, जबकि दूसरा फायर उनके पैरों की ओर किया। इसके बाद आरोपी विपन से कैश से भरा बैग छीनकर मौके से फरार हो गए। बताया जा रहा है कि बैग में करीब साढ़े 3 लाख रुपये थे। घटना की सूचना मिलते ही थाना सदर खरड़ पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।