Edited By Vatika,Updated: 14 Jan, 2021 02:58 PM
विधानसभा हलका डेरा बाबा नानक में कांग्रेस के 2 गुटों के बीच गोली चली, जिसमें 2 लोगों की मौत जबकि 2 व्यक्ति घायल हो गए।
बटाला /डेरा बाबा नानक: विधानसभा हलका डेरा बाबा नानक में कांग्रेस के 2 गुटों के बीच गोली चली, जिसमें 2 लोगों की मौत जबकि 2 व्यक्ति घायल हो गए।
जानकारी के अनुसार सरहदी हलका डेरा बाबा नानक अधीन आते गांव मछराला में आज चल रहे विकास कार्यों को लेकर कांग्रेस पार्टी के 2 गुटों के बीच खूनी टकराव हो गया, जिसके बाद दोनों गुटों के बीच गोलियां चली। इस खौफनाक मंजर के बीच 2 व्यक्तियों की मौत हो गई जिनकी पहचान गांव मछराला का मौजूदा कांग्रेसी सरपंच मनजीत सिंह और दूसरा पंचायती प्रबंधक हरदयाल सिंह है जिसकी मौत अस्पताल ले जाते समय रास्ते में हुई।
जबकि घायलों की पहचान दलजीत सिंह और निर्मल सिंह पुतरान सुखविन्दर सिंह निवासी मछराला के रूप में हुई है। घटना की सूचना मिलते ही थाना डेरा बाबा नानक की पुलिस मौके पर पहुंची थी जिन्होंने बनती कानूनी कार्रवाई करनी आरंभ कर दी है।