Punjab: शहर में भारी गोलीबारी, 2 की मौ+त, आधा दर्जन से ज़्यादा घायल

Edited By Vatika,Updated: 11 Oct, 2025 09:30 AM

firing in punjab

पंजाब में उस वक्त दहशत का माहौल बन गया, जब बीती देर

बटाला: पंजाब के बटाला शहर में उस वक्त दहशत का माहौल बन गया, जब बीती देर शाम मोटरसाइकिल सवार दो अज्ञात व्यक्तियों ने चंदा खाना खज़ाना के पास स्थित एक जूते की दुकान पर ताबड़तोड़ गोलियां चला दीं। इस गोलीबारी में कुल 7 लोग गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें से 2 युवकों की मौत हो गई है।

डॉक्टरों ने दी जानकारी
बटाला सिविल अस्पताल के डॉक्टर साहिल ने बताया कि देर शाम उनके पास 6 घायल व्यक्ति लाए गए थे, जिनमें से 2 की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें अमृतसर रेफर किया गया। बाकी 4 घायलों का इलाज सिविल अस्पताल में चल रहा है। डॉक्टर ने बताया कि सभी को गोलियां लगी थीं। एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई थी, जबकि दूसरे युवक की इलाज के दौरान मौत हुई। वहीं घायलों की पहचान सरबजीत सिंह, निवासी बुलोवाल (गंभीर स्थिति में) अमृतपाल सिंह, पुत्र सिकंदर सिंह, निवासी उमरपुरा बटाला, अमनजोत सिंह, पुत्र अजीत लाल, निवासी उमरपुरा बटाला, संजीव सेठ, पुत्र रामलाल, निवासी इमली मोहल्ला, कपूरी गेट बटाला, जुगल किशोर, पुत्र प्रेमनाथ, निवासी पुरीआं मोहल्ला, शेखां गली बटाला के रूप में हुई है।  मृतकों में एक युवक की पहचान कनव महाजन, निवासी बटाला के रूप में हुई है, जबकि दूसरे मृतक की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। इसके अलावा चंद्र कुमार, निवासी खजूरी गेट बटाला, गंभीर रूप से घायल हैं और उन्हें भी इलाज के लिए अमृतसर रेफर किया गया है।

पुलिस जांच में जुटी:
इस घटना की जानकारी मिलने पर डीएसपी सिटी संजय कुमार और एसएचओ सिटी सुखजिंदर सिंह मौके पर पहुंचे। उन्होंने बताया कि मामले की जांच जारी है और सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। गोली चलाने वालों को जल्द गिरफ्तार कर लिया जाएगा। मौके से पुलिस ने एक दर्जन से अधिक गोलियों के खोल बरामद किए हैं। इस घटना के बाद पूरे इलाके में दहशत का माहौल है, जबकि पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए शहर में नाकाबंदी कर दी है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!