जालंधर की मकसूदां मंडी के अंदर चली गोलियां, एक घायल

Edited By Urmila,Updated: 31 Aug, 2024 12:17 PM

firing in maqsudan mandi of jalandhar one injured

जालंधर में एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। मकसूदां मंडी में फायरिंग होने से दहशत का माहौल बन गया।

जालंधर (वरुण): जालंधर में एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। मकसूदां मंडी में फायरिंग होने से दहशत का माहौल बन गया। इसी दौरान गोली कालिया कॉलोनी निवासी उधम सिंह को लग गई। बताया जा रहा है कि कार्तिक नाम के युवक ने उधम पर गोलियां चलाई जिसके बाद कार में आया कार्तिक अपने साथियों के साथ फरार हो गया।

PunjabKesari

फायरिंग लूट के इरादे या फिर रंजिश के तहत की गई है, इसकी जांच की जा रही है। देर रात उधम को सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना मिलते ही थाना नंबर एक के प्रभारी देर रात जांच के लिए सिविल अस्पताल पहुंचे। मकसूदां मंडी के अंदर खोखे के नजदीक गोली कांड हुआ था।

उधर, थाना 1 के प्रभारी हरिंदर सिंह का कहना है कि इन लोगों ने एक साथ शराब पी और आपस में झगड़ा किया, जिसके बाद गोलियां चलीं। उन्होंने कहा कि मामला लूट का नहीं बल्कि झड़प का है। पुलिस उधम सिंह के बयान पर मामला दर्ज करने की तैयारी जुट गई है।

अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here  

Related Story

IPL
Royal Challengers Bengaluru

190/9

20.0

Punjab Kings

184/7

20.0

Royal Challengers Bengaluru win by 6 runs

RR 9.50
img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!