Edited By Kamini,Updated: 15 Jul, 2026 05:26 PM

जिले में शराब ठेकेदार के कारिंदों और एक गुट के बीच खूनी झड़प होने की खबर सामने आई है।
कपूरथला: जिले में शराब ठेकेदार के कारिंदों और एक गुट के बीच खूनी झड़प होने की खबर सामने आई है। इस दौरान फायरिंग में ठेकेदार के 2 कारिंदे घायल हो गए। मिली जानकारी के अनुसार घटना देर रात कपूरथला की दशमेश नगर कॉलोनी की है। बताया जा रहा है कि, घटना में घायल कारिंदे गुरविंदर सिंह और निंदर सिंह को सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया गया। शराब ठेकेदार की पहचान रमन कुमार के रूप में हुई है।
सूचना मिलते ही सिटी थाना की पुलिस घटनास्थल पहुंची और मौके पर 3 खोल बरामद किए। बताया जा रहा है कि, ठेकेदार रमन कुमार अपने कारिंदों गुरविंदर सिंह और निंदर सिंह के साथ कार नंबर (PB-03-AZ-1011) में सवार होकर अवैध शराब की बिक्री की सूचना पर दशमेश नगर कॉलोनी में गए थे। इस दौरान अवैध शराब का कारोबार करने वाले युवकों ने उन पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया और गोलियां भी चलाई। यही नहीं इनका कार भी बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कर दी।
इस मामले संबंधी पुलिस का कहना है कि पुलिस पार्टी हर ऐंगल सेजांच कर रही है। बताया जा रहा है कि, फायरिंगर दूसरे पक्ष ने की थी। फिलहाल दोनों पक्षों के बयान दर्ज कर लिए हैं। जांच के बाद ही कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
अपने शहर की खबरें Whatsapp पर पढ़ने के लिए Click Here