फिरोजपुर शहर में चली गोलियां, एक युवक घायल, लुधियाना रैफर

Edited By Mohit,Updated: 21 Dec, 2020 08:52 PM

fired in ferozepur city

प्राप्त जानकारी के अनुसार फिरोजपुर शहर की बस्ती भटीया वाली भारत नगर के रेलवे फाटक............

फिरोजपुर (कुमार): प्राप्त जानकारी के अनुसार फिरोजपुर शहर की बस्ती भटीया वाली भारत नगर के रेलवे फाटक के पास एक युवक पर कुछ लोगों ने गोलियां चलाई और फरार हो गए।  

बताया जाता है कि इस युवक के 2 गोलियां लगी हैं जिसे फिरोजपुर शहर के प्राइवेट  अस्पताल में ले जाया गया, जहां डॉक्टरों द्वारा इलाज करने उपरांत उसे लुधियाना के अस्पताल में रैफर कर दिया गया है । बताया जाता है कि जब रेलवे फाटक के पास  युवक जा रहा है तो कुछ अज्ञात लोग आए जिन्होंने उस पर फायरिंग कर दी और वहां से फरार हो गए। घायल हुए युवक का नाम नवदीप बताया जाता है। थाना सिटी फिरोजपुर की पुलिस एसएचओ इंस्पैक्टर मनोज कुमार के नेतृत्व में घटनास्थल पर पहुंच गई है  और पुलिस द्वारा हमलावरों का पता लगाया जा रहा है।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!