गोदामों में रेड कर पुलिस ने बड़ी मात्रा में बरामद किए पटाखे, 2 गिरफ्तार

Edited By Tania pathak,Updated: 09 Jan, 2021 12:15 PM

firecrackers recovered in large quantities by raid

चाइना डोर के बाद अब पुलिस ने पटाखे बरामद करने का अभियान शुरू कर दिया है।

बरनाला (विवेक सिंधवानी,गोयल): चाइना डोर के बाद अब पुलिस ने पटाखे बरामद करने का अभियान शुरू कर दिया है। पुलिस ने 2 गोदामों पर रेड करके बड़ी मात्रा में पटाखे बरामद किए है। जिनकी कीमत लाखों रूपए में बनती है। इस संबंधी डी.एस.पी. लखबीर सिंह टिवाना ने बताया कि पिछले समय पंजाब में बटाला, लुधियाना व दिड़बा में गहरी आबादी में गैर कानूनी तौर पर स्टोर किए गए पटाखों कारण बड़ी संख्या में लोगों की जानें चली गई थी।
एस.एस.पी. संदीप गोयल की निगरानी में पुलिस ने शहर वासियों की सुरक्षा प्रति वचनबद्ध होते हुए फरवाही रोड के लिंक रोड पर विभिन्न 2 गोदामों में रेड करके एक गोदाम में से 610 डिब्बे पटाखों के बरामद किए। पहले गोदाम के मालिक टीनू जिंदल के गोदाम में से 235 डिब्बे पटाखों के बरामद करके विभिन्न किस्म के पटाखे बरामद किए गए। 

इसके अलावा दूसरे गोदाम में राकेश कुमार के गोदाम में से 375 डिब्बे विभिन्न तरह के पटाखे बरामद किए गए। उक्त दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस मौके पर थाना सिटी के एस.एच.ओ. लखविन्द्र सिंह थाना सिटी 2 के एस.एच.ओ. गुरमेल सिंह, थाना सदर के एस.एच.ओ. जग्गा राम उपस्थित थे।

Related Story

Trending Topics

img title
img title

Be on the top of everything happening around the world.

Try Premium Service.

Subscribe Now!